8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्पेनिश अखबार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तरक्की पर सपेरे का कार्टून बना...

स्पेनिश अखबार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तरक्की पर सपेरे का कार्टून बना उड़ाया मजाक, मचा बवाल

Published on

मैड्रिड

स्पेन के एक अखबार में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर छपे कार्टून पर विवाद हो गया है। इस कार्टून में भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर व्यंग किया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया में लोगों ने इस स्पेनिश अखबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्टून में भारत की आर्थिक विकास को बीन बजाते हुए सपेरे के जरिए दिखाया गया है। इसमें सपेरे के टोकरी में से एक सांप ग्राफ पर उपर चढ़ते हुए नजर आ रहा है, जिसका इस्तेमाल भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास को दिखाने के लिए किया गया है। भारत हाल में ही ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

स्पेनिश अखबार ने सपेरे का कार्टून बना उड़ाया मजाक
रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश अखबार La Vanguardia ने 9 अक्टूबर को अपने सप्लीमेंट Dinero (Money) के फ्रंट पेज पर इस कार्टून को प्रकाशित किया है। इस कार्टून की हेडिंग ‘The hour of the Indian economy’ (भारतीय अर्थव्यवस्था का वक्त) दी गई है। कार्टून के ऊपर लिखा है कि एशियाई महाद्वीप का यह देश एक उभरती हुई शक्ति के रूप में चीन से आगे बढ़ रहा है। इस कार्टून को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है, जिसमें बीजेपी सांसद पीसी मोहन भी शामिल हैं।

बीजेपी सांसद बोले- मानसिकता बदलना मुश्किल
बीजेपी सांसद पीसी मोहन ने कार्टून को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भारतीय अर्थव्यवस्था का वक्त’ एक स्पेनिश साप्ताहिक की टॉप स्टोरी है। जब भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को वैश्विक पहचान मिल रही है, तब आजादी के दशकों बाद भी हमारी छवि को सपेरों के रूप में चित्रित करना सरासर मूर्खता है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी मानसिकता को बदलना एक मुश्किल काम है।

Zerodha के सीईओ ने भी जताई नाराजगी
ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी Zerodha के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत ने भी इस अखबार के कार्टून को शेयर करते हुए आलोचना की है। उन्होंने लिखा कि एक प्रमुख स्पेनिश प्रकाशन La Vanguardia भारतीय अर्थव्यवस्था का समय बता रहा है। यह बहुत अच्छा है कि दुनिया नोटिस कर रही है, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक सपेरे का इस्तेमाल करना अपमान है। आश्चर्य है कि इसे रोकने में क्या कर सकते हैं, शायर वैश्विक भारतीय उत्पाद इसकी तोड़ है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...