8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडेन के बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, अमेरिकी राजदूत को किया...

बाइडेन के बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, अमेरिकी राजदूत को किया तलब

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान के बाद पाकिस्तान तिलमिला उठा है. पाकिस्तान ने बाइडेन के बयान के बाद इस्लामाबाद में अमेरिकी राजदूत को तलब कर लिया है. दरअसल, बाइडेन ने कहा था कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है, क्योंकि इस देश के पास बिना किसी समझौते के ही परमाणु हथियार हैं.

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि अगर सवाल उठाने हैं तो उन्हें भारतीय परमाणु हथियारों पर उठाना चाहिए. पाकिस्तान तो अपनी अखंडता की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर अड़ा हुआ है.

दरअसल, बाइडेन ने यह बात डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में कही है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है. इसके अलावा उन्होंने अन्य देशों के साथ वॉशिंगटन के संबंधों के बारे में भी बात की.

बाइडेन के इस बयान पर पूर्व पीएम इमरान खान ने दो सवाल पूछे. उन्होंने पूछा- किस सूचना पर अमेरिका पाकिस्तान की परमाणु क्षमता को लेकर इस अनुचित निष्कर्ष पर पहुंचा गया, जबकि प्रधानमंत्री रहते समय मुझे पता था कि हमारे पास सबसे सुरक्षित परमाणु कमान और नियंत्रण प्रणाली है? इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान ने कब आक्रामकता दिखाई है, जबकि अमेरिका दुनियाभर में हो रहे युद्धों में शामिल रहता है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...