8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन को हथियार देते-देते अमेरिका का शस्त्रागार खाली! अब चीन और रूस...

यूक्रेन को हथियार देते-देते अमेरिका का शस्त्रागार खाली! अब चीन और रूस से कैसे निपटेंगे बाइडेन?

Published on

वॉशिंगटन

रूस के खिलाफ जंग में अमेरिकी प्रशासन यूक्रेन को लगातार सैन्य मदद भेज रहा है। पिछले आठ महीनों में ही अमेरिका 18.2 बिलियन डॉलर के हथियार यूक्रेन को दे चुका है। ये हथियार संख्या में इतने ज्यादा हैं, जितना तो दुनिया के कई देशों की सेनाओं के पास नहीं होगा। इस बीच अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन को हथियार देते-देते उसके खुल के रिसोर्सेज खत्म होने के करीब आ गए हैं। इस कारण अमेरिकी प्रशासन ने यूक्रेन को हथियार भेजने की रफ्तार को धीमा कर दिया है। अमेरिका अपने शस्त्रागार को इतना बनाए रखना चाहता है, जिससे रूस और चीन से एक साथ निपटा जा सके। ऐसे में अमेरिकी हथियारों के गोदाम में खाली दिख रही जमीन को भरने के लिए सैन्य साजो-सामान निर्माता कंपनियों को बड़े पैमाने पर ऑर्डर देने की भी तैयारी है।

रूस के कारण हथियारों की सप्लाई धीमी कर रहा अमेरिका!
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने यूक्रेन को आधुनिक हथियारों की डिलीवरी को धीमा करने का फैसला किया है। इसमें HIMARS रॉकेट सिस्टम, मिसाइल डिफेंस सिस्टम, जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल, स्टिंगर एयर डिफेंस सिस्टम और M-777 हॉवित्जर शामिल हैं। चैनल ने अमेरिकी कांग्रेस के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि रूस के साथ संघर्ष के जोखिम ने भी अमेरिका को हथियारों की आपूर्ति को कम करने के लिए मजबूर किया है। इसके बावजूद डेमोक्रेटिक पार्टी के अधिकतक सांसद यूक्रेन को नए सैन्य सहायता पैकेज प्रदान करने पर अड़े हुए हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन की सहायता का किया वादा
एक दिन पहले ही अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता पैट्रिक राइडर ने कहा कि वाशिंगटन और उसके सहयोगी यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे, जिसमें कई महत्वपूर्ण हथियारों की सुपुर्दगी भी शामिल है। राइडर ने ट्विटर पर कहा कि हम यूक्रेन को उनके देश की रक्षा के लिए लड़ाई में समर्थन करना जारी रखेंगे। यह संघर्ष के खत्म होने तक जारी रहेगा। राइडर ने कहा कि हम अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ मिलकर यूक्रेन को महत्वपूर्ण युद्धक क्षमता प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

यूक्रेन को ये हथियार देने जा रहा अमेरिका
शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि हम यू्क्रेन को अतिरिक्त 725 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता पैकेज के हिस्से के रूप में हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) के लिए अधिक गोला-बारूद और अतिरिक्त आर्टिलरी गोले प्रदान करेंगे। इसके अलावा, नए पैकेज में 5,000 एंटी-टैंक वेपन, अतिरिक्त हाई-स्पीड एंटी-रेडिएशन मिसाइल (HARMs), 200 से अधिक हाई मोबिलिटी मल्टीपर्पज व्हील्ड व्हीकल और 20 लाख से अधिक छोटे हथियारों के गोला-बारूद शामिल होंगे।

क्या सही में अमेरिकी हथियारों के भंडार हुए खाली?
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। वो यूक्रेन को ऐसे हथियार ही दे रहा है, जिसकी कोई कमी नहीं है। ऐसे में यह कहना कि अमेरिका के पास हथियार कम पड़ रहे हैं, यह सच नहीं होगा। यह जरूर है कि इन हथियारों के यूक्रेन पहुंचने से अमेरिकी गोदामों में बड़े पैमाने पर जगह खाली हुई है। दुनिया की सबसे बड़ी डिफेंस इंडस्ट्री अमेरिका के पास है। उसके पास इन हथियारों को बनाने की टेक्नोलॉजी, कच्चा माल और स्पेयर पार्ट्स भी बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में अमेरिका जब चाहे तब अपने गोदामों को फिर से भर सकता है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...