30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलमहामुकाबले से पहले जुबानी जंग, PAK दिग्गज ने टीम इंडिया का उड़ाया...

महामुकाबले से पहले जुबानी जंग, PAK दिग्गज ने टीम इंडिया का उड़ाया मजाक

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं. अब इस पाकिस्तानी दिग्गज ने आकिब जावेद ने भारतीय टीम का एक तरह से मजाक करते हुए कहा कि उसकी बैटिंग एवं बॉलिंग में कई खामियां गिनाईं. आकिब ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, वहीं टीम में शाहीन आफरीदी जैसा बॉलर भी नहीं है. हालांकि आकिब ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की खूब तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम के जो हालात हैं ना वो कुछ अच्छी नहीं दिखती है. उनकी बैटिंग भी संघर्ष कर रही है और बुमराह के बिना उनकी बॉलिंग भी वैसी नहीं दिख रही है. एक इम्पैक्ट होता है बॉलर का जो कि शाहीन आफरीदी और हारिस रऊफ का है. इस इम्पैक्ट का बड़ा प्रेशर होता है जिससे फर्क पड़ता है. उनके जो अभी बॉलर्स हैं, वे आम मीडियम पेसर हैं. हार्दिक पांड्या एक हैं जो किसी भी वक्त गेम को चेंज कर सकते हैं.’

बाबर आजम पर भी उठाए थे सवाल
आकिब जावेद ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की बैटिंग पर भी सवाल उठा दिए थे. आकिब ने कहा कहा था ‘जब हमारी मुकाबला कराची किंग्स के खिलाफ होता है और हमारे पास स्कोरबोर्ड पर 180 या उससे अधिक रन तो होते हैं, तो हम कभी भी बाबर आजम को आउट करने के लिए कठिन प्रयास नहीं करते क्योंकि वह अपनी गति से खेलता है जिससे जरूरी रन-रेट बढ़ता रहता है.’

मेलबर्न में होना है मुकाबला
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से ही करेगी. दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना पड़ा था, ऐसे में भारतीय टीम पिछली हार का बदला चुकता करना चाहेगी.

खराब राजनीतिक एवं कूटनीतिक संबंधों के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई सालों से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है. ऐसे में दोनों देश आईसीसी विश्व कप, आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी एवं एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होते हैं. ऐसे में दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स की नजरें भारत पाकिस्तान मुकाबले पर होती हैं.

भारत को खेलने हैं पांच मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को सुपर-12 स्टेज में कुल 5 मुकाबले खेलने हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद वह 27 अक्टूबर को ग्रुप-A की रनरअप टीम का सामना करेगी. फिर टीम इंडिया 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और 2 नवंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी. बाद में टीम इंडिया सुपर-12 स्टेज का आखिरी मैच छह नवंबर को ग्रुप-B की विनर टीम से होना है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...