30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलकेएल राहुल ने कंगारुओं की भरदम की कुटाई, चौके-छक्के की बौछारकर भर...

केएल राहुल ने कंगारुओं की भरदम की कुटाई, चौके-छक्के की बौछारकर भर दिया भूसा

Published on

ब्रिसबेन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल ने उतरते ही आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने मिशेल स्टार्क को पहले ही ओवर में जो चौका जड़ा तो उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूसरे ओवर में केन रिचर्डसन को चौका लगाया, जबकि अगले ही ओवर में पैट कमिंस को चौका-छक्का उड़ाते हुए अपने तेवर दिखा दिए।

पहले ही ओवर में दिखाए तेवर
इसके बाद केएल राहुल के तेवर शिकार मार्कस स्टॉयनिस भी बने, जिनके ओवर में भारतीय उपकप्तान ने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। इस ओवर में कुल 20 रन बने। देखते ही देखते भारत 5वें ओवर में 50 रनों के पार पहुंचा तो अगले ही ओवर में केएल राहुल ने भी 27 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

9 बाउंड्री ठोककर आउट हुए केएल राहुल
बेहद खतरनाक होते केएल राहुल को ग्लेन मैक्सवेल ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। राहुल 33 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 57 रन की पारी खेली। उनकी इस बेजोड़ पारी में कोई भी ऐसा मौका नहीं नजर नहीं आया जब वह संघर्ष करते दिखे हों। यह भारतीय टीम के लिए एक पॉजिटिव बात है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने भारतीय टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया, लेकिन केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवरों में 78 रन ठोकते हुए उसके हौसले पस्त कर दिए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...