8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन का पैंतरा, CPC की मीटिंग में दिखाया गया गलवान झड़प का...

चीन का पैंतरा, CPC की मीटिंग में दिखाया गया गलवान झड़प का वीडियो

Published on

बीजिंग

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस में गलवान झड़प का वीडियो दिखाया गया। साथ ही CPC की बैठक में चीन का सैन्य कमांडर की फबाओ PLA की ओर से शामिल 304 प्रतिनिधियों में शामिल हुआ। फबाओ जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ संघर्ष में घायल हो गया था। शी और अन्य नेताओं के कार्यक्रम स्थल में ‘ग्रेट हॉल ऑफ पीपल’ पहुंचने से पहले बड़ी स्क्रीनों पर गलवान संघर्ष के वीडियो फुटेज चलाए गए, जिसमें की फबाओ शामिल था।

2020 से पूर्वी लद्दाख में टकराव की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग की योजना भारतीय सैन्य बलों के लिहाज से भी गौर करने वाली लगती है। चीन की पीएलए की हमले वाली कार्रवाइयों के कारण मई 2020 में टकराव पैदा हुआ था, जिसके बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव आ गया था। दोनों पक्षों ने 16 दौर की वार्ता के माध्यम से कुछ मुद्दों का हल निकाला है। बाकी लंबित विषयों के समाधान के लिए और अधिक बातचीत करने पर सहमत हुए हैं।

वीडियो फुटेज में क्या दिखाया?
वीडियो फुटेज में फबाओ भारतीय सेना की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। पीएलए की ओर से इसे सीमा पर बढ़ते तनाव के समय रिकॉर्ड किया गया था, जो कि गलवान हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। मालूम हो कि झड़प के दौरान भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। भारत के जवानों ने भी चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। झड़प में 4 चीनी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जाता है।

लड़ाकू तैयारियों को बढ़ाएंगे: जिनपिंग
शी ने स्थानीय जंग और सीमा मुद्दों का जिक्र करते हुए किसी देश विशेष का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, ‘हम सैन्य प्रशिक्षण तेज करेंगे और हर स्तर पर लड़ाकू तैयारियों को बढ़ाएंगे ताकि हमारे सशस्त्र बल लड़ें और जीतें। 2027 में पीएलए के पूर्ण सत्र के लक्ष्यों को प्राप्त करना व चीन के सशस्त्र बलों को और अधिक तेजी से विश्वस्तरीय मानकों तक पहुंचाना आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण के लिए रणनीतिक कार्य हैं।’

क्षेत्रीय बलों की संख्या बढ़ाने की बात
जिनपिंग ने कहा, ‘हम रणनीतिक प्रतिरोध की मजबूत प्रणाली स्थापित करेंगे, नई लड़ाकू क्षमताओं के साथ नए क्षेत्रीय बलों का अनुपात बढ़ाएंगे। मानवरहित व लड़ाकू क्षमताओं के विकास को गति प्रदान करेंगे और नेटवर्क सूचना प्रणाली के विकास को बढ़ावा देंगे। हम संयुक्त परिचालनों के लिए कमान प्रणाली को डेवलप करेंगे। निगरानी और त्वरित चेतावनी, संयुक्त हमलों, युद्ध क्षेत्रों में सहयोग व एकीकृत साजो-सामान समर्थन के लिए अपनी प्रणाली और क्षमता का विस्तार करेंगे।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...