9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'रूस बिल्डिंग तोड़ सकता है, यूक्रेन के लोगों का मनोबल नहीं', पुतिन...

‘रूस बिल्डिंग तोड़ सकता है, यूक्रेन के लोगों का मनोबल नहीं’, पुतिन के ड्रोन हमले पर जेलेंस्की का जवाब

Published on

कीव

यूक्रेन पर रूस ने एक बार फिर हमला शुरू कर दिया है। रूस ने पिछले सप्ताह यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल दागे थे। सोमवार की सुबह फिर से एक बार रूस ने हमला शुरू कर दिया है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को का कहना है कि रूस ने राजधानी पर ईरान के बने कामीकाजे ड्रोन के जरिए हमला किया है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शहर में भारी तबाही देखने को मिली है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने हमले पर प्रतिक्रिया दी है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि रूस ने उनके देश में ड्रोन और मिसाइल हमले की आंधी चलाई थी, लेकिन ये हमला यूक्रेनियों का मनोबल नहीं तोड़ सकता। पूरी रात और पूरी सुबह दुश्मन नागरिक आबादी पर हमला करते रहे हैं। कामिकेज़ ड्रोन और मिसाइल से यूक्रेन पर हमला किया गया है। दुश्मन हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन हमें तोड़ने में सक्षम नहीं होगा। उन्होंने पुष्टि की है कि कीव में एक आवासीय इमारत को नुकसान पहुंचा है। दो लोग मलबे में दबे हैं।

रूस का मला हताशा दिखाता है
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के हेड ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने कहा कि ये हमला उनकी हताशा दिखाता है। शहर के मेयर ने कहा कि पोर्ट सिटी मायकोलाइव में सूरजमुखी के तेल से भरे टैंकों में इसी तरह के ड्रोन से आग लगा दी गई थी। एक सप्ताह पहले राजधानी पर रूसी मिसाइल से हमला हुआ था। इस हमले में 19 लोग मारे गए थे। कीव में सोमवार की सुबह से ही ड्रोन से हमला शुरू हो गया।

दो घंटे तक जारी रहा हमला
कामीकाजे ड्रोन ईरान के बने हैं। ये ड्रोन धीमी गति से और कम आवाज करते हुए चलते हैं। युद्ध की शुरुआत से ही ये ड्रोन मौत का दूसरा नाम बन गए हैं। सोमवार को जब ये ड्रोन कीव के ऊपर आए तो गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें गिराने के लिए हवा में यूक्रेनी सैनिक गोली चला रहे थे। हमला सोमवार को स्थानीय समय के मुताबिक 6.30 से शुरू हुआ और लगभग दो घंटे तक चला। दो ड्रोन शहर के करीब थे और पूरे इलाके में सायरन और अलार्म सुनाई दिया।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...