9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूसी शहर की बिल्डिंग पर क्रैश हुआ लड़ाकू विमान, पायलट सुरक्षित निकलने...

रूसी शहर की बिल्डिंग पर क्रैश हुआ लड़ाकू विमान, पायलट सुरक्षित निकलने में रहा कामयाब

Published on

मॉस्को

दक्षिणी रूस के शहर यीस्क में सोमवार रात एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। यह क्रैश एक रेजीडेंशियल बिल्डिंग पर हुआ है। प्लेन क्रैश के बाद वहां से धुआं निकलता देखा गया है। स्थानीय गवर्नर ने इस घटना की जानकारी दी। घटना के जो विजुअल्स सामने आए हैं, उनमें आग का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक फाइटर प्लेन से पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। हादसे में किसी अन्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

स्थानीय गवर्नर वेनियामीन कोंद्रात्येव ने कहा कि यह सुखोई एसयू-34 विमान था। यह एक सुपरसोनिक फाइटर बमवर्षक विमान है, जिसकी रेंज मीडियम है। आरआईए समाचार एजेंसी के मुताबिक इस फाइटर प्लेन ने मिलिट्री एरिया से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी। कुछ दूर जाने के बाद विमान के इंजन में आग लग गई और यह हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि यह विमान एक नौ मंजिला इमारत पर गिरा था। कुल 17 अपार्टमेंट हादसे की चपेट में आए हैं और मरने वालों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया गया है कि घटना के बारे में राष्ट्रपति पुतिन को भी जानकारी दे दी गई है। वहीं रूसी की सरकारी जांच एजेंसी कमेटी ने इसे एक क्रिमिनल केस बताया है। राष्ट्रपति पुतिन ने हादसे की चपेट में आए सभी लोगों को सहायता मुहैया कराने का आदेश दिया है। हेल्थ और इमरजेंसी मिनिस्टर को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया गया है। गवर्नर ने टेलीग्राम पर लिखा कि इमरजेंसी टीम पहले ही मौके पर मौजूद है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...