9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययह तो अपशगुन हो जाएगा...जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल पर किसने कही यह...

यह तो अपशगुन हो जाएगा…जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल पर किसने कही यह बात

Published on

लंदन

अगर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल की पुष्टि हो जाती है तो यह बहुत बड़ा अपशगुन होगा। यह बात कही है, एमनेस्टी इंटरनेशनल की डिप्टी डायरेक्टर हाना यंग ने। उन्होंने कहा कि यह केवल चीन ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ा अभिशाप होगा। गौरतलब है कि चीन की कम्यूनिष्ट पार्टी की 20वीं नेशनल कांग्रेस जारी है। एक हफ्ते तक चलने वाली कांग्रेस का समापन 22 अक्टूबर को होगा। इसी दिन शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल की पुष्टि हो जाएगी।

शासनकाल को बताया मनमानेपन की नजीर
हाना यंग ने अपने बयान में कहा कि चीन के नागरिक बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन की तकलीफ झेल रहे हैं। शी जिनपिंग अगर तीसरे कार्यकाल में आते हैं, चीन के साथ दुनिया भर के नागरिकों पर इसका बुरा असर होगा। हाना यंग यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति जिनपिंग का दशक भर का शासनकाल मनमानेपन की नजीर रहा है। उनके राष्ट्रपति रहते हुए पूरे देश में मानवाधिकारों का हनन हुआ है। फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन पर इसकी मार पड़ी है। वहीं, शिनजियांग क्षेत्र में मुसलमानों के खिलाफ भी ढेरों अपराध हुए हैं।

दमनकारी नीतियों की आलोचना
यंग ने चीन की दमनकारी नीतियों की भी जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिनपिंग के नेतृत्व में जिस तरह से यहां पर शासन चल रहा है, वह सिर्फ देश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। अपने बयान में यंग ने उइगर मुसलमानों पर ढाए जा रहे जुल्म का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चीन की यह दमनकारी भुजाएं देश की सीमाओं के पार तक जुल्म ढा रही हैं। गौरतलब है कि एनालिस्ट्स का कहना है कि यह लगभगत तय है कि जिनपिंग अपने कार्यकाल का विस्तार करेंगे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...