9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरोना संक्रमित 10 में से 4 मरीज महीनों बाद भी पूरी तरह...

कोरोना संक्रमित 10 में से 4 मरीज महीनों बाद भी पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए

Published on

नई दिल्ली,

स्कॉटलैंड में की गई एक स्टडी से पता चला है कि कोविड-19 से संक्रमित 20 में से एक शख्स अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाया है. इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित हर 10 में से चार मरीजों का कहना है कि वे कोरोना संक्रमित होने के कई महीनों बाद भी अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं.

नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में बीते हफ्ते इस स्टडी को प्रकाशित किया गया था. यह स्टडी दस हजार लोगों पर की गई, जिसमें शोधकर्ताओं ने लंबे समय तक कोरोना के जोखिमों का अध्ययन किया. स्टडी में कहा गया कि जिन लोगों में कोरोना के पहले भी लक्षण नजर आ चुके हैं, उनमें सांस लेने में बेचैनी, दिल का तेजी से धड़कना और ध्यान लगाने में दिक्कत जैसे लक्षणों की दर असंक्रमित लोगों की तुलना में तीन गुना अधिक है. स्टडी में शामिल 10 में से चार लोगों ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने का कई महीनों बाद भी वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं.

स्टडी बताती है कि इन मरीजों ने दिल, श्वास संबंधी समस्याओं, मांसपेशियों में दर्द, मानसिक तनाव और सेंसरी सिस्टम से जुड़ी 20 से अधिक समस्याओं का सामना किया है. हालांकि, स्टडी में ऐसे कोरोना संक्रमित लोगों की लॉन्ग टर्म समस्याओं से जुड़े जोखिमों को रेखांकित नहीं किया गया, जिनमें कोरोना के लक्षण नजर नहीं आए. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस का कहना है कि वैश्विक स्तर पर यह स्थिति लोगों की जिदंगी और उनकी आजीविका को तबाह कर रही है.

त्योहारी सीजन के बाद कोरोना के मामलों में उछाल की आशंका
वहीं, चीन में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि त्योहारी सीजन के बाद कोरोना के मामलों में उछाल आ सकता है. नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्युनाइजेश के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा का कहना है, अगले दो से तीन हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण है. कोविड-19 का खतरा अभी भी बरकरार है और दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना के नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं. त्योहारी सीजन के बाद हमें और अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...