6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाक आतंकियों के लिए 4 महीने में चौथी बार मसीहा बना चीन,...

पाक आतंकियों के लिए 4 महीने में चौथी बार मसीहा बना चीन, प्रस्ताव को UN में किया ब्लॉक

Published on

संयुक्त राष्ट्र:

चीन ने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी की सूची में शामिल कराने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में बाधित कर दिया। चीन ने विश्व निकाय में किसी आतंकवादी को प्रतिबंधित सूची में डालने के प्रयास को चार महीनों के अंदर चौथी बार बाधित किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ‘1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति’ के तहत महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को बाधित कर दिया है।

हालिया महीनों में यह चौथी बार है जब चीन ने ‘1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति’ के तहत पाकिस्तान स्थित किसी आतंकवादी को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव को बाधित किया है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने दिसंबर 2016 में महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया था।

पहले भी आतंकियों का किया था बचाव
आतंकियों को बचाने का चीन का पुराना इतिहास रहा है। अगस्त महीने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और अमेरिका जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित करने से जुड़ा प्रस्ताव लाए थे। उस दौरान भी चीन ने इस प्रस्ताव को ब्लॉक कर दिया था।

आतंकी हमलों की प्लानिंग में रहा है शामिल
अजहर को संयुक्त राष्ट्र के दस्तावेज में अब्दुल रउफ असगर बताया गया था। कई आतंकी हमलों की प्लानिंग में उसका हाथ रहा है। 1999 में भारतीय यात्री विमान IC-814 के हाइजैक, 2001 में संसद पर हमले और 2016 में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की प्लानिंग में असगर शामिल रहा है। इससे पहले लश्कर के आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को भी प्रतिबंधों से चीन ने बचाया था। मक्की 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले में शामिल था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...