30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलभारत-PAK मैच से पहले टी20 रैंकिंग जारी, सूर्या और रिजवान में गैप...

भारत-PAK मैच से पहले टी20 रैंकिंग जारी, सूर्या और रिजवान में गैप बढ़ा

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी की ओर से बुधवार (19 अक्टूबर) को जारी टी20 रैकिंग में टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर बरकरार हैं. ऐसे में सूर्यकुमार मौजूदा टी20 विश्व कप में दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरेंगे. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने न्यूजीलैंड में हुए त्रिकोणीय सीरीज में निरंतर प्रदर्शन की बदौलत टी20 बैटिंग टॉप पर बने हुए हैं. यहां तक कि सूर्यकुमार और उनके बीच अंकों का फासला भी बढ़कर 23 का हो गया है. मोहम्मद रिजवान के 861 और सूर्यकुमार यादव के 838 रेटिंग अंक हैं.

सूर्या के पास नंबर-1 पर पहुंचने का मौका
टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव के पास मोहम्मद रिजवान को पछाड़ कर नंबर-1 बल्लेबाज बन सकते हैं. हालांकि इसके लिए सूर्यकुमार को हरेक मैचों में अच्छा खेल दिखाना होगा. दूसरी ओर लगातार शानदार खेल दिखा रहे मोहम्मद रिजवान भी अपना नंबर-1 का ताज कायम रखना चाहेंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में मुकाबला होना है जिसमें रिजवान और सूर्या अपनी-अपनी टीम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं.

विराट कोहली 15वें नंबर पर कायम
टी20 बैटिंग रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे से आगे तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. भारतीय बल्लेबाजों में केएल राहुल (13), विराट कोहली (15) और कप्तान रोहित शर्मा (16) सभी अपने-अपने स्थान पर बरकरार हैं. टॉप-10 में एकमात्र बदलाव न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स की रैंकिंग में हुआ है जो बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत 13 पायदान के उछाल से 10वें स्थान पर पहुंच गए.

शाकिब अल हसन ने नबी को पछाड़ा
हार्दिक पंड्या टी20 की ऑलराउंडर रैंकिंग में 173 रेटिंग अंक के साथ छठे स्थान पर बरकरार हैं. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन शीर्ष ऑलराउंडर के तौर पर टी20 विश्व कप में प्रवेश करेंगे. उन्होंने अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पहले नंबर से हटा दिया है. शाकिब ने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बूते टॉप स्थान हासिल किया, जिसमें इस अनुभवी क्रिकेटर ने बांग्लादेश के अंतिम दो मैचों के दौरान लगातार अर्धशतक जमाए.

गेंदबाजी रैंकिंग में कोई भारतीय टॉप-10 में नहीं
गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में टॉप-10 में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. मुजीबुर रहमान (दो पायदान के फायदे से पांचवें स्थान पर) और साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (एक पायदान के लाभ से आठवें स्थान पर) रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़े हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (705 रेटिंग अंक) ने शीर्ष स्थान पर बढ़त कायम रखी है. उनके बाद अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (696 अंक), श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा (692) और साउथ अफ्रीका के अनुभवी तबरेज शम्सी (688) शामिल हैं. भारत के भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल क्रमश: 12वें, 22वें और 23वें स्थान पर काबिज हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...