11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलरोहित ने वर्ल्ड कप जीतने के लिए की है खास प्लानिंग, बताया...

रोहित ने वर्ल्ड कप जीतने के लिए की है खास प्लानिंग, बताया मास्टर प्लान

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वह बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलने को लेकर उत्साहित हैं। 35 वर्षीय मौजूदा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। बतौर कप्तान रोहित शर्मा पहला मैच 23 अक्टूबर को प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेंगे।

भारत को पिछली विश्व कप ट्रॉफी जीते 11 साल हो गए हैं और कप्तान रोहित शर्मा अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया में खिताब अपनी झोली में डालने के लिए काफी चीजें सही तरीके से करनी होंगी। भारतीय टीम ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) में अंतिम खिताब 2013 में चैम्पिंयस ट्राफी में हासिल किया था।

बीसीसीआई के साथ बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि वह भारत के कप्तान के रूप में अपने पहले विश्व कप में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं और ये भी कहा कि टीम टूर्नामेंट के लिए तैयार है।

रोहित शर्मा ने कहा, ”सबसे पहले ये बहुत बड़ा सम्मान है। बतौर कप्तान ये मेरा पहला वर्ल्ड कप है। मैं इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। हमें साथ ही में यहां आकर कुछ स्पेशल करने का बड़ा मौका देता है। हर बार विश्व कप के लिए जब आप आते हैं, यह एक अच्छा एहसास होता है। लड़के काफी उत्साहित हैं। हमने पर्थ में बहुत अच्छी तैयारी की थी।”

रोहित ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ”अगर खिलाड़ी मैच के दौरान खुद को शांतचित्त और संयमित रख सकेंगे तो हमें वही नतीजे मिलेंगे जो हम चाहते हैं। विश्व कप जीते इतने दिन हो गये हैं। ”

उन्होंने कहा, ”हमारा उद्देश्य और सोच प्रक्रिया विश्व कप जीतने की है, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि वहां तक पहुंचने के लिए हमें काफी चीजें सही करने की जरूरत होगी। इसलिए हमारे लिए एक समय में एक चीज करना अहम होगा और प्रत्येक टीम पर ध्यान लगाने का होगा जिससे हम भिडेंगे और यह भी कि हम सेमीफाइनल या फाइनल्स के बारे में नहीं सोचें।”

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...