6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन की पीएम Liz Truss का इस्तीफा, सिर्फ 45 दिन में छोड़नी...

ब्रिटेन की पीएम Liz Truss का इस्तीफा, सिर्फ 45 दिन में छोड़नी पड़ी कुर्सी

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले ही सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लिज ट्रस को तलब कर इस्तीफा देने के लिए कहा था। उनकी कैबिनेट में शामिल वित्त मंत्री और गृह मंत्री पहले ही अपना पद छोड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही लिज ट्रस विरोधियों के निशाने पर थीं। टैक्स कटौती को लेकर उनकी ही पार्टी के सांसद आलोचना कर रहे थे, जिसके बाद सरकार को अपने फैसले पर यू-टर्न लेना पड़ा था। माना जा रहा है कि अब कंरजर्वेटिव पार्टी के नए नेता का चुनाव दोबारा किया जाएगा। हालांकि, अगर सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद चाहें तो सिर्फ वे ही मतदान कर नया नेता चुन सकते हैं। अगर बोरिस जॉनसन के वफादार सांसद कोई अड़ंगा नहीं लगाते हैं तो ऋषि सुनक का ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुना जाना तय है।

वित्त मंत्री और गृह मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा
लिज ट्रस की सरकार बनने के चंद महीनों के अंदर उनकी कैबिनेट के दो शीर्ष मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें नंबर दो मानी जाने वाली गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और नंबर तीन पर काबिज वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग शामिल हैं। क्वासी क्वार्टेंग को टैक्स कटौती वाला बिल पेश करने के बाद बढ़ते विरोध को देखते हुए लिज ट्रस ने बर्खास्त कर दिया था। वहीं, सुएला ब्रेवरमैन ने प्रवासियों से जुड़े एक सीक्रेट ड्राफ्ट को कानून के खिलाफ जाते हुए अपने एक सहयोगी के साथ शेयर किया था। इसी का खुलासा होने के बाद पीएम लिज ट्रस ने ब्रेवरमैन का इस्तीफा ले लिया।

सुएला ब्रेवरमैन ने लिज ट्रस पर साधा था निशाना
सुएला ब्रेवरमैन ने अपने इस्तीफे में प्रधानमंत्री लिज ट्रस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार का बिजनेस अपनी गलतियों के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करने वाले लोगों पर निर्भर करता है। ब्रेवरमैन ने आरोप लगााया था कि कुछ लोग ऐसा दिखाते हैं कि उन्होंने गलतियां नहीं की, जैसे कि उन्हें हर कोई देख ही नहीं सकता है। उन्होंने आगे कहा था कि हमने उन्हें बनाया है और यह उम्मीद करना कि चीजें जादुई रूप से सही होंगी, यह गंभीर राजनीति नहीं है। ब्रेवरमैन ने कहा था कि मुझे इस सरकार की दिशा के बारे में चिंता है। हमने उन महत्वपूर्ण वादों को तोड़ा है जो हमारे मतदाताओं से किए गए थे। मुझे घोषणापत्र प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने के लिए इस सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में गंभीर चिंताएं हैं।

ऋषि सुनक के पक्ष में ज्यादातर कंजर्वेटिव सांसद
यू-जीओवी के एक नये सर्वेक्षण में बताया गया है कि ब्रिटेन में अगर अभी कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए चुनाव कराये जाते हैं तो ऋषि सुनक जीत सकते हैं। सर्वे में बताया गया है कि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद लिज ट्रस को चुनने के बाद अपने फैसले पर अफसोस जता रहे हैं। सर्वे में पाया गया है कि अगर सांसदों को फिर से मतदान करने का मौका मिलता है तो पार्टी के 55 प्रतिशत सदस्य अब ऋषि सुनक को वोट देंगे, जबकि ट्रस को महज 25 प्रतिशत लोग वोट देंगे।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...