33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलरविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करो, विश्व कप से...

रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करो, विश्व कप से पहले माहौल गरमाया

Published on

कराची:

टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान के बीच खलबली मची हुई है। अगले साल होने वाले एशिया कप के आयोजन को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान दिया, जिससे पूरी पाकिस्तान क्रिकेट बिरादरी में हलचल पैदा हो गई है। क्या पीसीबी अध्यक्ष, क्या पूर्व क्रिकेटर, जय शाह ने मानो पाकिस्तान की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। दरअसल, एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने वहां जाकर खेलने से इनकार करते हुए, टूर्नामेंट को किसी तटस्थ स्थान पर करवाने की बात कही थी।

टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलना चाहिए
जय शाह ने मंगलवार (18 अक्टूबर) को ये बयान दिया था, जिसके बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जय शाह बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया यानी बीसीसीआई के सचिव होने के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष भी हैं। जय शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने कहा है कि भले ही भारत पाकिस्तान में आकर नहीं खेलना चाहता, लेकिन पाकिस्तान को हर हाल में एशिया कप 2023 की मेजबानी करनी चाहिए। इसके अलावा कामरान अकमल ने तो अगले रविवार होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की बात कह डाली।

पॉलिटिक्स को खेल से दूर रखो
कामरान अकमल आगे कहते हैं कि पाकिस्तान को भी अगले साल वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करना चाहिए। कामरान कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि जय शाह को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए। मैं पीसीबी से इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने के लिए कहूंगा। जैसा कि हमने अतीत में किया था। अब दुनिया की ऐसी कोई टीम नहीं है जो हमारे देश का दौरा नहीं करती। सिर्फ कामरान अकमल ही नहीं पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने भी पाकिस्तानी मीडिया में अपनी बात रखी।

पीसीबी ने भी जारी किया बयान
वकार यूनिस ने कहा, ‘एशिया कप पाकिस्तान में ही होना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान को किसी भी लेवल पर भारत के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए, फिर चाहें वो आईसीसी इवेंट के मैच हों, एशिया कप के मैच हों और चाहें 23 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाला मैच हो। मुंबई आतंकी हमले के मद्देनजर भारतीय टीम ने 2008 एशिया कप के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। पीसीबी ने मीडिया रिलीज में कहा है कि, ‘पीसीबी ने एसीसी अध्यक्ष जय शाह द्वारा अगले साल के एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने के संबंध में उनके बयान से निराशा पहुंची है। एसीसी के अध्यक्ष के तौर पर जय शाह ने किसी तरह से हमसे चर्चा या विचार-विमर्श नहीं किया है। इसे बिल्कुल भी उचित नहीं माना जा सकता है।’

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...