6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपेट्रोल पंपों पर होगी गांजा की बिक्री, जानें कहां शुरू हो रही...

पेट्रोल पंपों पर होगी गांजा की बिक्री, जानें कहां शुरू हो रही ये स्कीम?

Published on

नई दिल्ली ,

दुनिया के कई देशों में गांजे पर पाबंदी है. लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में पेट्रोल पंपों पर इसे बेचने की तैयारी की जा रही है. अमेरिका के सबसे बड़े गांजा उत्पादकों में से एक ग्रीन थंब इंडस्ट्रीज के अनुसार, फ्लोरिडा के लोग जल्द ही Circle K पेट्रोल पंपों पर सिगरेट और स्नैक्स के साथ मारिजुआना उत्पादों को खरीद सकेंगे. हालांकि, इसकी खरीद-बिक्री सिर्फ मेडिकल उद्देश्य के लिए की जाएगी. नशे के लिए इसका उपयोग अभी भी अवैध है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फ्लोरिडा में 6 लाख से अधिक लोगों के पास इसे खरीदने के लिए हेल्थ कार्ड है.

CBC News के मुताबिक, मारिजुआना बेचने के लिए Circle K ने ग्रीन थंब (Green Thumb Industries) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत जल्द ही पेट्रोल पंप के ठीक बगल में डिस्पेंसरी खोली जाएगी. इसमें मारिजुआना उत्पादों जैसे- धूम्रपान में प्रयोग होने वाली गांजे की पत्तियां, प्री-रोल, गमीज और वेप्स आदि को बेचा जाएगा. अभी तक Weed से बने प्रोडक्ट केवल डिस्पेंसरी में मिलते हैं. उरुग्वे और जर्मनी जैसे देशों में फार्मेसियों में बेचा जाता है. लेकिन फ्लोरिडा में इसे पेट्रोल पंप स्टेशनों पर बेचा जाएगा.

ग्रीन थंब इंडस्ट्रीज के CEO बेन कोवलर ने एक बयान में कहा- Circle K के साथ ये डील मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली गांजा खरीद में सहायक सिद्ध होगी. अगले साल से करीब 10 डिस्पेंसरी में इसे बेचा जाएगा. बता दें कि अमेरिका के 37 राज्यों में चिकित्सा उपयोग के लिए और 19 अन्य राज्यों में वयस्कों के सामान्य प्रयोग के लिए मारिजुआना के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...