6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन ने दे दिया था परमाणु बम के इस्तेमाल का आदेश, एक्सपर्ट...

पुतिन ने दे दिया था परमाणु बम के इस्तेमाल का आदेश, एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा, आखिर किसने रोक दी तबाही?

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। आठ महीने पहले जब उन्होंने यूक्रेन पर हमला किया था तो अपने परमाणु बलों को अलर्ट पर रहने का आदेश दे दिया था। अब एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पुतिन ने परमाणु विस्फोट की कोशिश की थी लेकिन वह इसमें असफल रहे क्योंकि कुछ अधिकारियों ने उनकी इस योजना को विफल कर दिया। कई रिपोर्ट्स में यह अनुमान लगाया जा चुका है कि पुतिन नाटो और पश्चिमी देशों को अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए परमाणु बम का बटन दबा सकते हैं।

द सन की खबर के अनुसार, बढ़ती चिंताओं के चलते ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने अपने अमेरिका दौरे को टाल दिया है। विश्लेषकों को डर सता रहा है कि पुतिन काला सागर में बम विस्फोट कर सकते हैं जिससे सुनामी और जहरीली गैस के बादल का खतरा पैदा हो जाएगा। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि यूक्रेन में युद्ध के मैदान में इस्तेमाल से पहले आर्कटिक में एक परमाणु परीक्षण की योजना बनाई जा रही है।

पुतिन ने दिया न्यूक्लियर टेस्ट का आदेश
धमकियों और अनुमान के बीच एक दावे ने सभी की चिंताओं को बढ़ा दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पुतिन ने इस महीने की शुरुआत में दो परमाणु परीक्षणों का आदेश दे दिया था, लेकिन ‘कुछ कारणों’ से वे हो न सके। अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया कि प्रक्षेपण ‘तकनीकी विफलता’ या कुछ सैन्य अधिकारियों की ‘अनिच्छा’ के चलते संभव न हो सके। जासूसों और राजनयिकों को ट्रेनिंग देने वाले मॉस्को के एक इंस्टीट्यूट में पूर्व प्रोफेसर, वरलेरी सोलोवी ने कहा, ‘यह दिखाता है कि पुतिन का अधिकार अब कमजोर हो रहा है।’

परमाणु हमले का फैसला ले चुके हैं पुतिन?
उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन युद्ध में सामरिक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर पुतिन के फैसले को निस्संदेह विरोध का सामना करना पड़ेगा। मुझे नहीं पता प्रतिरोध कितना प्रभावी होगा, लेकिन पिछले दो हफ्तों में परमाणु परीक्षण होने वाले थे, एक बैरेंट्स सागर में पानी के नीचे और दूसरा आर्कान्जेस्क क्षेत्र में जमीन के नीचे। लेकिन दोनों बार टेस्ट नहीं हुए।’ रूसी राष्ट्रपति और उनके करीबियों के विशेषज्ञ सोलोवी ने दावा किया कि पुतिन परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए सैद्धांतिक रूप से फैसला ले चुके हैं।

कमजोर हो रहा पुतिन का आदेश?
सोलोवी ने दावा किया कि पुतिन ने हाल ही में जिन दोनों परीक्षणों का आदेश दिया था, वे ‘बाधित’ हो गए। पुतिन को ‘तकनीकी गड़बड़ियों’ को लेकर रिपोर्ट दी गई। लेकिन एक बार दुर्घटना होती है, दो बार संयोग होता है लेकिन अगर तीसरी बार भी टेस्ट उसी तरह फेल हो जाए तो साफ है कि चीफ कमांडर्स ने पुतिन के आदेशों को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पुतिन के अधिकार के पतन को दिखाता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...