33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलसैम करन के पंजे से धराशाई हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाज, इंग्लैंड के...

सैम करन के पंजे से धराशाई हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाज, इंग्लैंड के लिए टी20 में रचा इतिहास

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए सैम करन ने अपनी कहर बरपाती हुई गेंद से अफगानी बल्लेबाजों को बिल्कुल भी संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने मैच में टीम के लिए बेहतरीन पांच विकेट हासिल किए। सैम करन इंग्लैंड के लिए 3.4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, अजमत उल्लाह, राशिद खान और फजल हक फारुखी को अपना शिकार बनाया।इसके साथ ही सैम करन टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के पहले गेंदबाज भी बने जिन्होंने पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। करन से पहले इस फॉर्मेट में कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड के लिए ऐसा नहीं कर पाए थे।

टी20 में इससे पहले गेंदबाजी का बेस्ट फिगर का रिकॉर्ड आदिल राशिद के नाम था। राशिद ने साल 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 2 रन देकर चार विकेट लेने का कारनामा किया था। वहीं साल 2019 में क्रिस जॉर्डन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 6 रन देकर चार विकेट लिए थे। जॉर्डन और राशिद के अलावा डेविड विली ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 7 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

करन के अलावा स्टोक्स और वुड ने भी दिखाया कमाल
सैम करन की इस धारदार गेंदबाजी के कारण ही अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। करन के अलावा मार्क वुड और बेन स्टोक्स ने भी अपना दम दिखाया। वुड और स्टोक्स ने भी मैच में दो-दो विकेट लिए। वहीं क्रिस वोक्स को भी एक सफलता मिली।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी हुई फेल
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में टॉस हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा था कि वह पहले बल्लेबाजी कर स्कोरबोर्ड पर कुछ रन बनाना चाहते हैं। हालांकि उनकी जो रणनीति थी वह बिल्कुल भी काम नहीं आ सकी। इब्राहिम जादरान और उस्मान गनी के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सके। जादरान ने 32 गेंद में 32 रनों की पारी खेली। वहीं गनी ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं गुरबाज ने 10 रनों की पारी खेली।इन तीनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सके, जिसके कारण अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 111 रन के स्कोर पर सिमट गई।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...