14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलअफगानिस्तान को हराने में इंग्लैंड को याद आई नानी, होते-होते बचा एक...

अफगानिस्तान को हराने में इंग्लैंड को याद आई नानी, होते-होते बचा एक और बड़ा उलटफेर

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 113 रन बना लिए। इस तरह इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट में जीत के आगाज किया। मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान बटलर के इस फैसले को टीम के गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया।

खास तौर से तेज गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया जिसमें सैम करन ने पांच विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 3.4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 10 रन ही दिए। इसके अलावा मार्क वुड और बेन स्टोक्स ने भी दो-दो विकेट लिए। वहीं क्रिस वोक्स ने भी एक विकेट लिया।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी हुई फेल
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में टॉस हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा था कि वह पहले बल्लेबाजी कर स्कोरबोर्ड पर कुछ रन बनाना चाहते हैं। हालांकि उनकी जो रणनीति थी वह बिल्कुल भी काम नहीं आ सकी। इब्राहिम जादरान और उस्मान गनी के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सके। जादरान ने 32 गेंद में 32 रनों की पारी खेली। वहीं गनी ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं गुरबाज ने 10 रनों की पारी खेली।इन तीनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सके, जिसके कारण अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 111 रन के स्कोर पर सिमट गई।

बल्लेबाजी में इंग्लैंड के छूटे पसीने
इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने बेशक 111 रन का स्कोर खड़ा किया था टीम के गेंदबाजों ने कमाल का खेल का खेल दिखाया। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा एलेक्स हेल्स ने 19 रनों की पारी खेली जबकि जोस बटलर और डेविड मलान ने 18-18 रनों का योगदान दिया।

इस तरह अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज बिल्कुल भी आसानी रन नहीं बना सके। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में फजल हक फारुखी, मूजीब उर रहमान, राशिद खान, फरीद अहमद मलिक और कप्तान मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट लिए।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...