8.3 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटिश पीएम चुनाव में ऋषि सुनक फिर आगे, जीतते-जीतते हार तो नहीं...

ब्रिटिश पीएम चुनाव में ऋषि सुनक फिर आगे, जीतते-जीतते हार तो नहीं जाएगा ‘भारत का लाल’

Published on

लंदन

ब्रिटेन में लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री पद की दौड़ फिर शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्य मुकाबला पूर्व वित्त मंत्री और पिछली बार कंजर्वेटिव लीडरशिप की दौड़ में दूसरे नंबर पर रहने वाले ऋषि सुनक और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच होगा। वहीं, पेनी मोर्डेंट ने भी प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है। इस बीच भारतीय मूल के ऋषि सुनक के समर्थकों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने उम्मीदवारी के लिए जरूरी 100 सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया है। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि पिछली बार की तरह टोरी सदस्यों की वोटिंग के दौरान ऋषि सुनक फिर से पिछड़ सकते हैं। सुनक देश के प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में लिज ट्रस की जगह लेने की दौड़ में हैं।

बोरिस जॉनसन भी चुनाव लड़ने ब्रिटेन पहुंचे
गौरतलब है कि कैरेबियाई देश में छुट्टी मना रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी इस दौड़ में शामिल होने की मंशा के साथ स्वदेश लौट आए हैं। वहीं, 42 वर्षीय सुनक के समर्थक सांसदों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गौरतलब है कि सुनक और जॉनसन में से किसी ने भी अभी तक पार्टी का नेता बनने के लिये चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है। अभी तक ‘लीडर ऑफ कॉमन्स’ पेन्नी मोर्डांट एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

सुनक को सबसे ज्यादा सांसदों का समर्थन
हालांकि, पूर्व वित्त मंत्री सुनक को टोरी पार्टी के कुछ मंत्रियों और टोरी पार्टी के अलग-अलग धड़ों के कुछ सांसदों का समर्थन मिला है। पूर्व उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने बीबीसी को बताया कि गर्मियों में ऋषि की योजना बिलकुल सही थी और मुझे लगता है कि यह अब भी सही योजना है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह कुछ स्थिरता लाने और लाखों कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाने तथा देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। राब ने कहा कि हम पीछे नहीं जा सकते हैं। हम पार्टीगेट जैसा फिर से कोई दूसरा प्रकरण नहीं चाहते हैं। हमें देश और सरकार को आगे लेकर जाना है।

लिज ट्रस समर्थक नेता बोरिस जॉनसन का कर रहे प्रचार
घटनाक्रम में नया मोड़ ‘स्काई न्यूज’ की खबर से आया, जिसमें उसने डोमिनिक रिपब्लिक से जॉनसन को पत्नी और बच्चों के साथ लंदन लौटते दिखाया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री के सहयोगियों ने संकेत दिया है कि वे जॉनसन के फिर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचने के समर्थन में हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पार्टीगेट स्कैंडल में फंसने के बाद इस्तीफा देने वाले बोरिस जॉनसन फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...