9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयमुझे बीजेपी में जाना है... फिर वायरल हुआ उस बच्चे का वीडियो,...

मुझे बीजेपी में जाना है… फिर वायरल हुआ उस बच्चे का वीडियो, लोग बोले- नई जनरेशन तैयार हो रही

Published on

नई दिल्ली

कोई 18-20 साल का नौजवान या 10-12 साल का बच्चा अगर किसी पार्टी में शामिल होने की बात कहे तो कोई हैरानी की बात नहीं लेकिन 3-4 साल का बच्चा अगर यही बात कहें तो? जी हां, 14 सेकेंड का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें स्वेटर पहने यह मासूम रोते हुए कहता है कि उसे बीजेपी में जाना है। पीछे शायद बच्चे की मां है, जो पूछती है कि कहां जाना है कांग्रेस में या बीजेपी में तो बच्चा बोलता है कि मुझे बीजेपी में जाना है। महिला बोलती है कि चल फिर आ जा चलती हूं। यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसी साल मार्च में विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यह वीडियो वायरल हुआ था। तब भी खूब मीम्स बने थे।

भाजपा के समर्थक इसे पार्टी की लोकप्रियता का पैमाना बता रहे हैं। कई लोगों ने ट्विटर पर बच्चे की मासूमियत को ‘so cute’ लिखकर सराहा है। कई जोशीले ट्विटर यूजर तो भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग करने लगे है। दिलीप नाम के यूजर लिखते हैं, ‘नई जनरेशन तैयार हो रही है।’ हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कब का और कहां का है।

अमित शर्मा पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखते हैं, ‘सर जी ले लीजिए इसको भी साथ’। प्रांशुल ने लिखा, जोरदार बच्चा है। विवेक शर्मा ने तंज कसा है कि चुनाव जीतने के बाद यह कांग्रेस विधायक की भावना है। एबवीपी से जुड़ी दीक्षा वर्मा ने यह वीडियो शेयर किया है, जिसे 12 घंटे के भीतर ही 50 हजार लोग देख चुके हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...