11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालभोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

Published on

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी हवाई सेवा मिलने जा रही है। आगामी 1 जुलाई से भोपाल-जेवर के बीच पहली फ्लाइट शुरू होगी। इससे राजधानी भोपाल की दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल से दिल्ली क्षेत्र के लिए अब कुल 8 फ्लाइट्स संचालित होंगी। नई सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट के अलावा एनसीआर का दूसरा बड़ा विकल्प भी मिलेगा। यह उड़ान विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने वालों के लिए लाभकारी मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने जेवर एयरपोर्ट के लिए स्लॉट ले लिया है और 78 सीटर एटीआर विमान से नियमित उड़ान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि कोलकाता और लखनऊ के लिए स्लॉट लेने के बावजूद अभी उड़ान संचालन शुरू नहीं किया गया है।

वहीं, भोपाल की कई पुरानी महत्वपूर्ण उड़ानें अब भी बंद हैं। इनमें भोपाल-जयपुर, भोपाल-प्रयागराज, भोपाल-उदयपुर और भोपाल-गोवा रूट शामिल हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि इन रूट्स को दोबारा शुरू कराने के लिए एयरलाइन कंपनियों से चर्चा की जाएगी।
नियमित यात्रियों का कहना है कि कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें बंद होने के कारण उन्हें दिल्ली, मुंबई या अन्य शहरों के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही है। ऐसे में नई भोपाल-जेवर सेवा यात्रियों के लिए राहत साबित हो सकती

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...