भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सगर को उप पुलिस महानिरीक्षक, 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर से उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष बागरी को सेनानी 17वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल भिंड से पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर बनाया गया है।
इसके अलावा वर्ष 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी विदिता डागर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से सेनानी, 2री वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर पद पर पदस्थ किया गया है। बता दें इससे पहले एक सप्ताह पहले गृह विभाग ने 62 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया था। इसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला था। इसमें सिवनी, सिंगरौली जैसे जिलों में हवाला मामले और बैंक डकैती के बाद पुलिस अधीक्षक के भी नाम शामिल थे।
