2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयहाथों में बंदूक... दुश्मनों को संदेश, करगिल में दिखा PM का अलग...

हाथों में बंदूक… दुश्मनों को संदेश, करगिल में दिखा PM का अलग अंदाज

Published on

नई दिल्ली,

करगिल की धरती पर जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला. उन्होंने ना सिर्फ जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया, बल्कि समय-समय पर उनका हौसला बढ़ाने का काम भी किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सभी जवानों से बात की, उनके अनुभव जानने का प्रयास किया. कई जवानों द्वारा भी पीएम को भेंट दी गईं. इस तस्वीर में एक जवान प्रधानमंत्री को उन्हीं की एक पुरानी तस्वीर देता दिख रहा है. पीएम भी उस भेंट को प्रसन्नता से स्वीकार कर रहे हैं.

अब क्योंकि प्रधानमंत्री दिवाली के मौके पर जवानों के बीच आए, ऐसे में जवानों ने भी उनके सामने अपना टैलेंट दिखाया. किसी ने अपनी सुरीली आवाज में गाना सुनाया तो कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाता दिख गया. पीएम भी तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते दिख गए.

प्रधानमंत्री की ये तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस तस्वीर में पीएम मोदी हाथ में बंदूक ताने निशाना साध रहे हैं. वहां खड़े जवान उन्हें इन हथियारों की खूबियां बता रहे हैं और पीएम भी सबकुछ विस्तृत तरीके से समझने का प्रयास कर रहे हैं.

अब पीएम मोदी ने जवानों के साथ समय तो बिताया ही, बाद में 40 मिनट के करीब एक संबोधन भी दिया. उन्होंने उस संबोधन के दौरान जवानों की जमकर तारीफ की. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि देश के लोग चैन से इसलिए बैठे हैं क्योंकि बॉर्डर पर सेना के जवान मुस्तैद खड़े हैं.पीएम ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत का भी मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि अगर देश का जवान स्वदेशी हथियार का इस्तेमाल करेगा तो दुश्मन का परास्त होना तो तय होगा ही, जवान का हौसला भी दस गुना बढ़ जाएगा.

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this