9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालक्लास में सर कपड़ों में डालते हाथ... डर्टी टीचर के डर से...

क्लास में सर कपड़ों में डालते हाथ… डर्टी टीचर के डर से लड़कियों ने स्कूल छोड़ा, कलेक्टर ने किया बर्खास्त

Published on

ग्वालियर

एमपी के ग्वालियर में 58 वर्षीय टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। वह स्कूल में पढ़ने वाली छात्रों के साथ गंदी हरकत करता था। टीचर की करतूत से परेशान होकर चार लड़कियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इसके बाद उन सभी अपने पैरेंट्स को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पैरेंट्स ने हंगामा किया। इसके बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 58 वर्षीय टीचर पर आरोप है कि वह क्लास में पढ़ाते वक्त लड़कियों के कपड़े में हाथ डालता था। विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था। मामला सामने आने के बाद ग्वालियर कलेक्टर ने टीचर को बर्खास्त कर दिया है।

यह पूरा मामला ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र स्थित आरौली का है। एक विद्यालय में पदस्थ टीचर मुंशीलाल माहौर ने लड़कियों के साथ गलत हरकत की है। आरोपी शिक्षक की उम्र 58 साल है। बताया जाता है कि इसकी हरकत से परेशान होकर कई लड़कियों ने स्कूल आना छोड़ दिया है। परिवार के लोग जब लड़कियों को स्कूल भेजते तो वह आनाकानी करती थीं। साथ ही रोने लगती। परिजनों ने जब उनसे बातचीत की तो शिक्षक की हरकत के बारे में उसने जानकारी दी।

बच्चियों की बात सुनकर उनके परिजन स्कूल पहुंचे। इसके बाद आरोपी टीचर वहां से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद उस इलाके में आक्रोश है। लड़कियों को भय दिखाकर लंबे समय से टीचर गंदी हरकत कर रहा था।

क्लास में गंदी हरकत
लड़कियों ने आरोप लगाया कि क्लास में टीचर पढ़ाने के दौरान पीछे खड़े हो जाते थे। इस दौरान वह कपड़े में हाथ डालने लगते थे। साथ ही शरीर पर भी हाथ फेरते थे। कई बच्चियों ने जब इसका विरोध किया तो वह फेल करने की धमकी देता था। वहीं, कुछ लड़कियां तो इस डर से बोल भी नहीं पा रही हैं। महिला पुलिस अधिकारियों ने उनसे बात करने की कोशिश भी की लेकिन वह बोल नहीं पाईं।

टीचर को किया बर्खास्त
वहीं, घटना के बारे में ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भी जानकारी मिली है। इसके बाद उन्होंने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी टीचर को कलेक्टर ने बर्खास्त कर किया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...