9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयहर बार महिला को दिया धोखा... ये राहत का हकदार नहीं, HC...

हर बार महिला को दिया धोखा… ये राहत का हकदार नहीं, HC ने रेप के आरोपी की खारिज की अर्जी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झांसा देकर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि व्यक्ति ने ‘हर बार’ महिला को धोखा दिया। कोर्ट ने उसे भगोड़ा अपराधी करार देते हुए कहा कि वह राहत पाने का हकदार नहीं हैं। जस्टिस योगश खन्ना ने कहा कि याचिकाकर्ता ने हर बार पीड़िता को धोखा दिया है, जिसपर विचार करते हुए इन परिस्थितियों में वह अग्रिम जमानत पाने का हकदार नहीं है।

मैटरिमोनियल वेबसाइट के जरिये संपर्क में आए थे
जस्टिस खन्ना ने कहा कि इसके अलावा याचिकाकर्ता जांच में शामिल नहीं हुआ है, इसलिए उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया जाता है। आरोपी ने इस डर से अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी कि उसे इस साल वसंत कुंज थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार होने की आशंका है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अक्टूबर 2018 से शादी के बहाने उसका शोषण किया जा रहा था। आरोपी ने अपनी याचिका में कहा कि वे एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए संपर्क में आए थे। दोनों के बीच सहमति से शारीरिक संबंध बने थे।

महिला को पता था तलाक नहीं हुआ है
याचिका में दावा किया गया है कि इसके बाद वे दिल्ली से बाहर चले गए और 2019 में फिर से सहमति से संबंध बनाए। महिला को पता था कि उसने पत्नी से तलाक नहीं लिया है। इसके बाद भी उसने सहमति से उसके साथ संबंध बनाना जारी रखा। उसके कृत्य को माफ कर दिया। याचिकाकर्ता ने कहा कि अब महिला यह दलील नहीं दे सकती कि वह निर्दोष है और उसने उसे धोखा दिया है, क्योंकि उसने फरवरी तक सहमति से उसके साथ संबंध बनाए थे।

झूठा वादा कर महिला से बनाए संबंध
हालांकि, उच्च न्यायालय ने कहा कि प्राथमिकी से पता चलता है कि उस व्यक्ति ने यह गलत जानकारी दी कि वह तलाकशुदा है। उसकी पत्नी व बच्चे कनाडा में रहते हैं। अदालत ने कहा कि शुरुआत से ही गलत बयानी / गलत धारणा रही और झूठे वादे करके महिला से यौन संबंध बनाए गए।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...