9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीय'भारत में मुस्लिमों को इतनी आजादी, इस्लामिक देश सोच नहीं सकते'

‘भारत में मुस्लिमों को इतनी आजादी, इस्लामिक देश सोच नहीं सकते’

Published on

नई दिल्ली,

कश्मीरी IAS शाह फैसल का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में IAS शाह ने ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने की खबर के बहाने इस्लामिक देशों पर निशाना साधा है. और भारत की खूबसूरती के बारे में बताया है.

शाह फैसल ने चार ट्वीट्स का एक थ्रेड शेयर किया. उन्होंने लिखा- यह सिर्फ इंडिया में ही संभव है कि कश्मीर का एक मुस्लिम युवा इंडियन सिविल सर्विस एग्जाम में टॉप कर सकता है. सरकार के टॉप विभागों तक पहुंच सकता है. सरकार के खिलाफ जा सकता है. फिर वही सरकार उसे बचाती है और अपनाती है.

साल 2009 के UPSC टॉपर शाह फैसल ने आगे लिखा- ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना हमारे पड़ोसियों को जरूर चौंका सकती है, जहां का संविधान गैर-मुसलमानों को सरकार के मुख्य विभागों तक पहुंचने से रोकता है. लेकिन भारतीय संविधान ने जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ कभी भेदभाव नहीं किया है. भारतीय मुसलमान बराबर के नागरिक के तौर पर, इतनी आजादी के साथ जीते हैं जिसके बारे में इस्लामिक देश सोच भी नहीं सकते.

खुद के सफर का उदाहरण देते हुए IAS शाह फैसल ने कहा- मेरी खुद की जिंदगी भी एक सफर की तरह है. मैं 130 करोड़ देशवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चला. यहां मैंने अपनापन, सम्मान, प्रोत्साहन और कभी-कभी हर मोड़ पर लाड़-प्यार को महसूस किया है. यह इंडिया है.

आखिर में IAS शाह ने बताया- मौलाना आजाद से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह और डॉ. जाकिर हुसैन से लकेर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक, भारत हमेशा से सबके लिए समान अवसरों वाला देश रहा है. अब भी शीर्ष तक पहुंचने के रास्ते सबके लिए खुले हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि मैंने खुद सबकुछ शिखर से देखा है.

IAS शाह फैसल के ट्वीट को शेयर करते हुए कई लोगों ने उनकी तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा- मेरे लिए यह थ्रेड ऑफ द विक है. दूसरे यूजर ने लिखा- इसे जरूर पढ़ा जाना चाहिए… क्या स्टोरी है! हमेशा चमकते रहिए. तीसरे यूजर ने लिखा- दिलचस्प थ्रेड.

बता दें कि IAS शाह फैसल कश्मीर के रहनेवाले हैं. वह साल 2009 के UPSC टॉपर रहे हैं. वह यह मुकाम पाने वाले पहले कश्मीरी हैं. लेकिन जनवरी 2019 में उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इसके बाद उन्होंने जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (JKPM) पार्टी बनाई और राजनीति में आ गए. लेकिन फिर उन्होंने इस्तीफा वापस लेने का आवेदन दिया जिसे साल 2022 में स्वीकार कर लिया गया.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...