10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयचमत्कार! दिल्ली AIIMS में 7 महीने से बेहोश महिला ने बच्ची को...

चमत्कार! दिल्ली AIIMS में 7 महीने से बेहोश महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली इस 23 साल की महिला की कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सड़क दुर्घटना के चलते 7 महीने तक अचेत अवस्था में अस्पताल में रही। जिंदगी और मौत से जूझ रही इस महिला ने बीते हफ्ते दिल्ली के एम्स में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। सड़क दुर्घटना के चलते महिला की हालत काफी गंभीर थी। उसके सिर पर कई चोटें आई थीं। उसे कई सर्जरी से भी गुजरना पड़ा। डॉक्टर ने बताया कि अगर महिला ने हेलमेट पहना होता था तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती।

कैसे हुआ महिला के साथ यह हादसा
डॉक्टरों ने बताया कि महिला 31 मार्च को अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थी। उसने इस दौरान हेलमेट नहीं पहन रखा था। तभी सफर के दौरान उसका एक्सीडेंट हो गया। हेलमेट न होने के चलते उसके सिर पर कई चोटें आईं। दिल्ली के एम्स में उसका इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट के बाद से ही वह अचेत अवस्था में पड़ी है। बच्चे को जन्म देने के बाद उसने आंखें तो खोलीं लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।

हेलमेट पहनने की सलाह
दिल्ली एम्स में न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. दीपक गुप्ता ने सलाह देते हुए कहा कि दो पहिया वाहन में सफर के दौरान हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर इस केस में महिला ने हेलमेट पहना होता तो स्थिति कुछ और हो सकती थी। महिला का पति पेशे से प्राइवेट ड्राइवर है। पत्नी के एक्सीडेंट के बाद से वह लगातार उसकी सेवा कर रहा है। यही नहीं उसने अपनी नौकरी भी छोड़ दी है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...