10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसोमालिया में भीषण कार बम धमाके, कम से कम 100 लोगों की...

सोमालिया में भीषण कार बम धमाके, कम से कम 100 लोगों की मौत, 300 घायल

Published on

मोगादिशु (सोमालिया)

अफ्रीकी देश सोमालिया के राष्ट्रपति ने रविवार को कहा कि शनिवार को राजधानी मोगादिशु में हुए दो कार बम धमाकों में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने रविवार तड़के एक घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा कि धमाकों में लगभग 300 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने इन हमलों को ‘बेहद क्रूर और कायरतापूर्ण’ कृत्य करार दिया। फिलहाल किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हालांकि, सोमालिया सरकार ने इन हमलों के लिए अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकवादी समूह को जिम्मेदार ठहराया है, जो राजधानी में अक्सर हमले करता रहा है। मोगादिशु में ये हमले उस दिन हुए, जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अल-शबाब सहित अन्य आतंकवादी समूहों से निपटने के विस्तारित प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पहला धमाका शिक्षा मंत्रालय की चारदीवारी के बाहर हुआ, जबकि दूसरे विस्फोट में एक व्यस्त रेस्तरां को निशाना बनाया गया।

एम्बुलेंस सेवा के निदेशक अब्दुलकादिर अदन ने एक ट्वीट में कहा, ‘पहले हमले में घायल लोगों की मदद करने वाली एक एम्बुलेंस भी दूसरे विस्फोट से नष्ट हो गई।’ एक प्रत्यक्षदर्शी अब्दिरजाक हसन ने कहा, ‘जब दूसरा धमाका हुआ, तब मैं 100 मीटर दूर था। मैं जमीन पर पड़े शवों की गिनती नहीं कर सका।’ अक्टूबर 2017 में इसी जगह हुए ट्रक बम धमाके में 500 लोगों की मौत हो गई थी। उस हमले के बाद से यह क्षेत्र में सबसे घातक हमला है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...