9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया की सबसे लंबी ट्रेन, 100 डिब्बों के साथ 2 किमी लंबाई,...

दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन, 100 डिब्बों के साथ 2 किमी लंबाई, इस देश ने अपने नाम किया रेकॉर्ड

Published on

स्विट्जरलैंड ने शनिवार को दुनिया की सबसे लंबी यात्री ट्रेन का रेकॉर्ड बनाया है। इस ट्रेन में 100 डिब्बे थे जो आल्प्स की पहाड़ियों में चली है। इस ट्रेन की लंबाई लगभग दो किमी है। रैटियन रेलवे (RhB) ने घोषणा की कि उसने स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध रेलवे सिस्टम की 175वीं वर्षगांठ पर दुनिया की सबसे लंबी यात्री ट्रेन का विश्व रेकॉर्ड तोड़ दिया है। ये ट्रेन 1,910 मीटर है। ट्रेन 25 अलग-अलग मल्टी-यूनिट ट्रेनों या 100 कोचों को जोड़ कर बनी है।

सबसे लंबी यात्री ट्रेन है
RhB प्रमुख रेनाटो फासिआटी ने ब्लिक डेली के इवेंट में कहा, ‘मेरे लिए ये एक स्विस परफेक्शन है। लंबी, लाल ट्रेन पहाड़ पर धीरे-धीरे चली है।’ ऐसी मालगाड़ियां हैं जो इससे भी ज्यादा लंबी हैं। कुछ की लंबाई तीन किमी से भी ज्यादा लंबी है। शनिवार को स्विट्जरलैंड में अब तक की सबसे लंबी यात्री ट्रेन चली है। RhB के एक प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले सबसे लंबी ट्रेन का अनौपचारिक रेकॉर्ड 1990 के दशक में बेल्जियम की एक ट्रेन का था, जो कई सौ मीटर लंबी थी। इस रेकॉर्ड को 175वीं वर्षगांठ के जरिए खास बनाया गया है।

150 लोग ट्रेन में थे सवार
जब ये ट्रेन चल रही थी, तब धूप में इसकी छत चांदी की तरह चमक रही थी। इस पर आगे अल्पाइन क्रूज़ लिखा था, जिसमें 150 यात्री सवार थे। ट्रेन ने लंबे सर्पिलाकार अल्बुला/बर्निना मार्ग पर यात्रा की, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर के रूप में चुना है। ट्रेन ने प्रीडा से अल्वेन्यू तक 25 किमी लंबी दूरी तय की। लगभग 3000 लोगों ने यात्रा मार्ग के बीच में एक बड़ी स्क्रीन पर इस ट्रेन को चलते हुए देखा।

रास्ते में ट्रेन का इंतजार करते रहे लोग
बड़ी संख्या में इस ट्रेन को देखने के लिए लोग यात्रा मार्ग के बीच में पहड़ाों पर बैठे थे। इस घटना को रेकॉर्ड करने के लिए लोग कैमरे के साथ बैठे हुए थे। लाल रंग की इस खूबसूरत ट्रेन ने 22 पहाड़ी सुरंगों और 48 पुलों को पार किया। इसमें एक 65 मीटर ऊंचा ब्रिज भी शामिल है। स्विस मीडिया ने इस घटना को बड़े पैमाने पर कवर किया। कई लुकआउट प्वाइंट्स को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

7 लोकोपायलट ने मिल कर चलाई ट्रेन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का डिप्लोमा लेते हुए फासिआटी ने कहा कि इतनी लंबी ट्रेन सुरक्षित यात्रा कर सके ये एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि सात लोकोपायलट और 21 टेक्नीशियन ने यह सुनिश्चित किया कि 25 ट्रेनें एक साथ एक स्पीड और ब्रेकिंग सिस्टम के साथ काम करें। कुछ ही देश हैं, जिनके पास स्विट्जरलैंड के जितना घना नेटवर्क है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...