16.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालकाटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

Published on

भोपाल

शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रसूता के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। आक्रोश इतना अधिक था कि महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को सुरक्षा के लिए खुद को कमरों में बंद करना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

पहली डिलीवरी में बरती गई लापरवाही: परिजन

परिजनों के अनुसार, संजना रैकवार को नौ माह की गर्भावस्था के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम करीब 5 बजे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उन्हें लेबर रूम ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि सामान्य डिलीवरी की प्रक्रिया के दौरान बच्चा आधा बाहर आ चुका था, लेकिन ऐन वक्त पर स्थिति बिगड़ने की बात कहकर डॉक्टरों ने प्रसूता को ऑपरेशन थियेटर (OT) में शिफ्ट कर दिया। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना दी गई कि बच्चा मृत पैदा हुआ है।

एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसव के महत्वपूर्ण समय पर अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ (Anesthesia Specialist) मौजूद नहीं था। इसी वजह से ऑपरेशन शुरू करने में देरी हुई और गर्भ के अंदर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों का सवाल है कि जब स्थिति सामान्य थी, तो अंतिम क्षणों में जटिलता कैसे पैदा हुई।

Read Also: ईरान की ‘घेराबंदी’ और ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’! क्या 50,000 सैनिक घुटनों पर ला पाएंगे तेहरान? 2,000 पैराट्रूपर्स की ‘सीक्रेट’ लैंडिंग से मचा हड़कंप!

चिकित्सीय जटिलता का हवाला: अस्पताल प्रबंधन

दूसरी ओर, अस्पताल इंचार्ज डॉ. रचना दुबे ने लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह एक अत्यंत जटिल चिकित्सीय स्थिति थी। उनके अनुसार, “प्रसव के दौरान अचानक बच्चे का रोटेशन रुक गया था, जिससे सिर नीचे आने की प्रक्रिया बाधित हो गई। ऐसी गंभीर स्थिति में जान बचाने के लिए अंतिम समय में सिजेरियन (ऑपरेशन) का निर्णय लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश बच्चा मृत अवस्था में ही पैदा हुआ।”

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...