19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालचलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

Published on

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक 25 वर्षीय महिला अपने तीन साल के मासूम बेटे के साथ ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप (खाली जगह) में जा गिरी। इस भीषण हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए, जबकि बच्चे को पीठ पर मामूली चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर जिले के बिलपुरा मड़ाई की रहने वाली अंजलि कश्यप अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। सुबह ट्रेन के इटारसी स्टेशन से रवाना होने के दौरान उन्होंने दौड़कर चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे ट्रैक के नीचे चली गईं। घटना का एक विचलित करने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला बच्चे का हाथ पकड़े दौड़ती और पैर फिसलने से गिरती दिखाई दे रही है। हादसा होते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सजग सहयात्रियों ने तत्काल अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) कर ट्रेन को रोका और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचित किया।

सूचना मिलते ही आरपीएफ के एएसआई विक्रम सिंह, जसवंत सिंह, राजेश कुमार और नवाब सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। रेलवे स्टाफ ने सफाई कर्मचारियों की मदद से बेहद सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए महिला व बच्चे को ट्रैक से बाहर निकाला। महिला की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए आरपीएफ ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना उन्हें निजी ऑटो से शासकीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक हादसे में महिला का एक पैर जांघ के पास से और दूसरा पैर पंजे के हिस्से से कट गया है।

इस दुर्घटना के कारण अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6:33 बजे आने के बाद करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर ही रुकी रही और सुबह 7:09 बजे आगे के लिए रवाना हो सकी। रेलवे प्रशासन ने इस दुखद घटना के बाद एक बार फिर आम यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में चलती हुई ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जानलेवा प्रयास न करें।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...

मप्र में लागू होगा एकीकृत कॉलोनाइजर एक्ट 2026: अवैध कॉलोनी काटने पर 10 साल की सजा, हर कॉलोनी का होगा यूनिक आईडी

भोपाल। मप्र में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने तथा अवैध...