11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में क्रूर लॉकडाउन से भारत जैसा हाल, पैदल घर जा रहे...

चीन में क्रूर लॉकडाउन से भारत जैसा हाल, पैदल घर जा रहे आईफोन फैक्‍ट्री के कर्मचारी, भूख-प्‍यास से तड़पे लोग

Published on

बीजिंग

चीन में राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की क्रूर जीरो कोविड नीति से हालात भयानक होते जा रहे हैं। कोविड से जूझ रहे झेंगझाऊ प्रांत में कोरोना लॉकडाउन से परेशान चीन की सबसे बड़ी आईफोन फैक्‍ट्री के हजारों कर्मचारी दीवार फांदकर कंपनी से भाग रहे हैं। ये कर्मचारी खाने की कमी से जूझ रहे हैं और पैदल ही घर वापस जाने को मजबूर हैं। इन कर्मचारियों के भागने से चीन की सरकार दहशत में आ गई है और कई शहरों में ऐसे लोगों को अलग-थलग करने के लिए हड़बड़ी में योजनाएं बनाई जा रही हैं।

चीन को डर सता रहा है कि फॉक्‍सकॉन की विशाल फैक्‍ट्री से भाग रहे ये कर्मचारी देश के अन्‍य हिस्‍सों में कोरोना फैला सकते हैं। सोशल मीडिया में इस फैक्‍ट्री से भाग रहे चीनी कर्मचारियों के वीडियो वायरल हो गए हैं। इसमें नजर आ रहा है कि ये कर्मचारी फॉक्‍सकॉन फैक्‍ट्री के चारों ओर लगाई गई बाड़ को फांदकर निकल रहे हैं। वे लोग अपने सामान को लेकर पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित अपने घरों की ओर निकल चुके हैं। कोरोना लॉकडाउन की वजह से इस इलाके में कोई भी वाहन नहीं चल रहा है।

झेंगझाऊ परिसर में 2 लाख कर्मचारी करते हैं काम
इससे पहले खबर आई थी कि आईफोन फैक्‍ट्री के कई कर्मचारियों को कोरोना प्रकोप को देखते हुए क्‍वारंटाइन करके रखा गया है। ताइवान की टेक कंपनी फॉक्‍सकॉन ऐप्‍पल के आईफोन बनाती है। झेंगझाऊ परिसर में 2 लाख कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि उसके कितने कर्मचारी कोरोना से प्रभावित हुए हैं या परिसर को छोड़कर चले गए हैं। उसने रविवार को इतना जरूर कहा कि वह मजदूरों को जाने से नहीं रोकेगी। हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझाऊ में पिछले 7 दिनों में स्‍थानीय रूप से कोरोना संक्रमण के 167 मामले सामने आए हैं।

शनिवार शाम तक झेंगझाऊ के पास के शहरों यूझोउ, चांगे और किनयांग ने फॉक्‍सकॉन कर्मचारियों से अपील की कि वे घर जाने से पहले स्‍थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। अधिकारियों ने कहा कि घर लौट रहे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए वाहन मुहैया कराया जाएगा। दूसरे शहर में पहुंचने पर उन्‍हें क्‍वारंटीन किया जाएगा। वायरल वीडिया में नजर आ रहा है कि दिन हो या रात जिस कर्मचारी को जहां से मौका मिल रहा है, वह फॉक्‍सकॉन को छोड़कर जा रहा है। कुछ कर्मचारी तो गेहूं के खेत से होकर गुजरते हुए देखे गए हैं। आसपास के गांवों के लोग उन्‍हें खाना और पानी दे रहे हैं।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...