4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलभारत खिताब जीतने आया है, हम उन्हें हराएंगे... शाकिब अल हसन की...

भारत खिताब जीतने आया है, हम उन्हें हराएंगे… शाकिब अल हसन की रोहित सेना को चेतावनी”

Published on

एडिलेड

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत को टी20 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया है और कहा है कि भारत को हराना अपसेट करने जैसा होगा। भारत को अपने पिछले मैच में पर्थ की तेज पिच पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत अब बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले सुपर 12 मुकाबले में वापसी करने की कोशिश करेगा।

दूसरी तरफ बांग्लादेश जिम्बाब्वे पर तीन रन की रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में उतर रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 11 टी20 मुकाबलों में भारत ने 10 जीते है जबकि बांग्लादेश के हाथ एक जीत लगी है। इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम खिता जीतने आई है और बांग्लादेश उसे हराकर बड़ा फेरबदल करना चाहती है।

शाकिब ने मैच से पूर्व प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, ‘भारत प्रबल दावेदार टीम है। वे यहां विश्व कप को जीतने आये हैं। हम दावेदार नहीं हैं और हम विश्व कप को जीतने नहीं आये हैं। इसलिए आप स्थिति को समझ सकते हैं और हम इस बात को जानते हैं। यदि हम भारत को हराते हैं तो यह एक अपसेट होगा। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपसेट करने की कोशिश करेंगे।’

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब उसका मुकाबला बांग्लोदश से है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...