11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसूर्य के पीछे छिपा है 'ग्रहों का हत्यारा' एस्टेरॉयड, पृथ्वी के लिए...

सूर्य के पीछे छिपा है ‘ग्रहों का हत्यारा’ एस्टेरॉयड, पृथ्वी के लिए बन सकता है खतरा

Published on

वॉशिंगटन

खगोलविदों ने एक ऐसे एस्टेरॉयड की खोज की है जो भविष्य में पृथ्वी पर जीवन को खत्म कर सकता है। ये एस्टेरॉयड सूर्य की चकाचौंध के कारण छिपे हुए हैं। तीन एस्टेरॉयड में से एक सबसे बड़ा संभावित खतरा है जो पिछले आठ वर्षों में खोजा गया है। ये एस्टेरॉयड शुक्र और पृथ्वी की कक्षाओं के बीच पाए जाने वाले समूह से संबंधित हैं, लेकिन सूर्य की रोशनी के चलते उनका निरीक्षण करना आसान नहीं है। सूर्य की चमक उन्हें दूरबीन से बचा रही है। सूर्य की चकाचौंध से बच कर एस्टेरॉयड का अवलोकन करने का वैज्ञानिकों ने तरीका खोजा है।

अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस एस्टेरॉयड को चिली में मौजूद अमेरिकी विक्टर एम ब्लैंको टेलीस्कोप के डार्क एनर्जी कैमरा के जरिए देखा है। उनका निष्कर्ष सोमवार को द एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इन एस्टेरॉयड में से एक को 2022 AP7 नाम दिया गया है, जो 1.5 किमी चौड़ा है। इस एस्टेरॉयड की अपनी कक्षा है जो भविष्य में इसे पृथ्वी के रास्ते पर ला सकती है। हालांकि इसके समय का अनुमान वैज्ञानिक नहीं लगा सके हैं।

ग्रह को खत्म करने की है ताकत
वाशिंगटन डीसी में कार्नेगी इंस्टीट्यूट फॉर साइंस के खगोलशास्त्री और अध्ययन के प्रमुख लेखक स्कॉट एस शेपर्ड ने एक बयान में कहा, ‘हमारा ट्विलाइट सर्वे पृथ्वी और शुक्र की कक्षाओं के भीतर के क्षेत्र के एस्टेरॉयड को खंगाल रहा है। अब तक दो बड़े नियर अर्थ एस्टेरॉयड मिले हैं जो लगभग 1 किमी चौड़ाई वाले हैं, जिसे हम ग्रह का हत्यारा या प्लैनेट किलर कहते हैं।’ वैज्ञानिकों ने पाया कि 2022 AP7 एस्टेरॉयड पृथ्वी की कक्षा को पार करता रहा है। लेकिन ये तब होता है, पृथ्वी विपरीत दिशा में रहती है। ये पैटर्न सदियों तक जारी रहेगा क्योंकि सूर्य का एक चक्कर एस्टेरॉयड पांच साल में पूरा करता है।

पृथ्वी पर गिरा तो मचेगी तबाही
अध्ययन में कहा गया है कि समय के साथ एस्टेरॉयड का घूर्णन पृथ्वी के साथ बेहतर तरीके से अपना तालमेल बिठाने में कामयाब रहेगा, तब ये एक खतरा बन सकता है। शेपर्ड ने कहा, ‘अभी इस एस्टेरॉयड का सटीकता के साथ पता नहीं चल सका है कि ये भविष्य में कितना खतरनाक होगा। लेकिन फिलहाल के लिए ये भविष्य दूर है।’ उन्होंने आगे कहा कि 1 किमी के आकार का एस्टेरॉयड अगर पृथ्वी पर गिर जाए तो विनाशकारी प्रभाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इसके गिरने से खतरनाक धूल और प्रदूषक वर्षों तक वातावरण में रहेंगे, जिससे सूर्य का प्रकाश अवरुद्ध हो जाएगा और गृह लंबे समय के लिए ठंडा हो जाएगा। टीम का मानना है कि पृथ्वी को खत्म करने वाले लगभग 1000 एस्टेरॉयड हैं जो एक किमी से ज्यादा चौड़े हैं। बाकी दो एस्टेरॉयड 2021 LJ4 और 2021 PH27 सुरक्षित हैं।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...