15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedElon Musk ने किया ऐलान! हर माह नहीं देने होंगे 1600 रुपये,...

Elon Musk ने किया ऐलान! हर माह नहीं देने होंगे 1600 रुपये, ये होगी नई रेट लिस्ट?

Published on

नई दिल्ली

एलॉन मस्क के ट्विटर चीफ बनने के बाद से कंपनी में कई बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। हालांकि ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए हर माह 1600 रुपये देने के नए नियम की सबसे ज्यादा चर्चा है। हालांकि अब शायद ब्लू टिक वाले ट्विटर यूजर्स को 20 डॉलर यानी 1600 रुपये प्रतिमाह नहीं देने होंगे। इसकी जगह ट्विटर यूजर्स से 8 डॉलर करीब 640 रुपये प्रतिमाह चार्ज वसूल सकता है।

फ्री नहीं रहेगा ट्विटर
हालांकि एलॉन मस्क ने साफ कर दिया कि ट्विटर वेरिफिकेशन सर्विस फ्री नहीं रहेगी। दरअसल एलॉन मस्क का कहना है कि वो पूरी तरह से विज्ञापन पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए चार्ज देना होगा। उन्होंने यूजर्स से पूछा कि 8 डॉयल कैसा रहेगा?

एलॉन मस्क ने ट्विट कर दिया जवाब?
स्टेफेंन किंग नाम के ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि ब्लू टिक को बनाए रखने के लिए 20 डॉलर चार्ज लेने का आइ़डिया पूरी तरह से बकवास है। उन्होंने कहा कि ट्विटर को उन्हें खुद पे करना चाहिए। स्टेफेंन किंग के ट्विट के जवाब में एलॉन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि हमें ट्विटर के लिए बिल को पे करना होगा। ट्विटर पूरी तरह से विज्ञापन से मिलने वाले रुपये पर निर्भर नहीं रह सकता है। एलॉन मस्क ने 8 डॉलर प्रतिमाह वसूलने के विचार को आगे बढ़ाया है। हालांकि 8 डॉलर चार्ज को लेकर भी यूजर्स संतुष्ट नहीं है।

90 दिनों में हट जाएगा ब्लू टिक
जिन लोगों के पास ट्विटर ब्लू टिक है, उन लोगों को 90 दिनों के भीतर ट्विटर सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो ट्विटर की तरफ से उनसे ब्लू टिक छीन लिया जाएगा। ट्विटर की तरफ से ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है, जिसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स को अनलॉक किया जा सकता है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...