11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलद्दाख के करीब सड़कें अपग्रेड कर रहा चीन, सीमा पर टेंट और...

लद्दाख के करीब सड़कें अपग्रेड कर रहा चीन, सीमा पर टेंट और शेल्टर बना रहा: रिपोर्ट

Published on

बीजिंग

भारत के साथ लगी सीमा पर चीन अपनी सड़कों को बेहतर कर रहा है। पूर्वी लद्दाख के करीब चीन सड़कों को अपग्रेड कर रहा है। इसके अलावा पैंगोंग त्सो के दक्षिणी तट के सामने वैकल्पिक रास्तों को मजबूत कर रहा है। LAC के करीब ऊंचाई वाले इलाकों में चीन ठंड आने के साथ ही टेंट और शेल्टर का निर्माण कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं। खुफिया इनपुट के हवाले से पता चला है कि पूर्वी लद्दाख के सामने हॉट स्प्रिंग-मोबदा ला रोड की चौड़ाई को 5 मीटर से बढ़ाकर 13 मीटर कर दिया गया है।

हॉट स्प्रिंग्स-मोबदा ला से 1 किमी से ज्यादा की नई सड़क भी बनाई जा रही है, जो गोगारा-हॉट स्प्रिंग में पेट्रोलिंग प्वाइंट-17 से लगभग 14 किमी पूर्व में है। सूत्रों का कहना है कि एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस सड़क को जोड़ा जा सकता है। चीन ये हरकतें ऐसे समय में कर रहा है, जब हाल ही में भारत और चीन 2020 के बाद अपने गतिरोध को खत्म करते हुए गोगरा-हॉट स्प्रिंग में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से पीछे हुए हैं। दोनों पक्ष बाकी के क्षेत्रों से पीछे हटने के लिए जल्द ही कोर कमांडर लेवल की 17वें दौर की बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए हैं।

इन इलाकों में भी चीन बना रहा सड़कें
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पैंगगुर त्सो के उत्तर-पूर्व की ओर भी सड़क का निर्माण हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह चीन की पीपुल्स लिबरेश आर्मी की अपनी भेद्यता खत्म करने का प्रयास है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगस्त 2020 के अंत में पैंगोंग त्सो के दक्षिणी तट पर तनाव के दौरान भारत ने टैंक तैनात किए थे। कैलाश पर्वत श्रृंखला की चोटियों पर सैनिक उन पर सीधे निगाह रख सकते हैं। रूडोक के इलाके में चीन निर्माण गतिविधियां जारी रखे हुए है।

टेंट लगा रहा चीन
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ठंड आने के साथ ही चीन शेल्टर बना रहा है। डोमार में कंटेनर वाले आवास और टेंट्स देखे गए हैं। पूर्वी लद्दाख में मौजूद LAC से 60 किमी दूर रुडोक में चीनी सेना का प्रमुख कैंप है। कुछ महीने पहले यहां 150 मौजूदा टेंट थे। लेकिन अब इनमें 80-90 टेंट और जोड़े गए हैं। चीन की ओर से LAC पर लगातार इस तरह की गतिविधि देखने को मिल रही है। पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट पर सिरजाप से कुछ किमी दूर बड़ी संख्या में अस्थाई टेंट देखे गए हैं। पिछले कुछ महीने में कई टेंट बनाए गए हैं और कुछ का काम जारी है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...