15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized28 साल के रैपर को गोली मारी, मौत से कुछ देर पहले...

28 साल के रैपर को गोली मारी, मौत से कुछ देर पहले रिलीज किया था नया गाना

Published on

मिगोस के तीसरे मेंबर रैपर टेकऑफ का 28 साल की उम्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इनके साथ इनके दो साथी कुआवो और ऑफसेट भी मौजूद थे. 28 साल के रैपर टेकऑफ का असली नाम किर्शनिक खारी बॉल था. ह्यूस्टन में टेकऑफ बोलिंग कर रहे थे. सुबह के ढाई बजे तीनों ही साथ थे, जब यह हादसा हुआ. टेकऑफ की मौत उसी समय हो गई. बाकी के दोनों रैपर्स को अस्पताल पहुंचाया गया. कहा जा रहा है कि कुआवो पहले से बेहतर हैं, लेकिन ऑफसेट गंभीर हैं.

सोशल मीडिया पर फैन्स और वेलविशर्स रैपर टेकऑफ के निधन पर शोक जता रहे हैं. बॉक्सर क्रिस उबैंक जूनियर ने रैपर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि मुझे याद है कि टेकऑफ कितने जमीन से जुड़े इंसान थे. काफी कूल डूड थे. मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं यह लिख रहा हूं. एक और ब्लैक स्टार की बिनी वजह गोली मारकर हत्या कर दी गई. इंडस्ट्री में सच में चीजें बदलने की जरूरत है. फैन्स भी रैपर को श्रद्धांजलि देते हुए इमोशनल हो रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि रेस्ट इन पीस टेकऑफ. मैं इस समय शॉक में हूं. मुझे यकीन नहीं हो रहा है. मैं भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं कि यह खबर फेक हो. यह सच नहीं हो सकती.

कौन थे टेकऑफ?
रैपर टेकऑफ का जन्म 1994 में जॉर्जिया में हुआ था. ऑफसेट और कुआवो के साथ इन्होंने रैपिंग करनी शुरू की. एक इनके अंकल हैं और दूसरे कजिन. इनके क्लब का नाम पोलो क्लब है. इसकी शुरुआत इन्होंने साल 2008 में की थी. साल 2011 में तीनों ने ‘जुग सीजन’ रिलीज किया. ‘मिगोस’ मिक्सटेप बनाकर इन्होंने डेब्यू किया. इसके बाद साल 2013 में इन्होंने ‘वर्साचे’ एल्बम रिलीज की. यह काफी हिट हुई. रैपर ड्रेक ने भी तीनों के साथ काम करनी की इच्छा जाहिर की थी. रैपर टेकऑफ, कुआवो और ऑफसेट का 19 घंटे पहले ही ‘मेसी’ गाना रिलीज हुआ है. इसे अबतक 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...