15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअभिषेक ने शेयर की ऐश्वर्या की ऐसी फोटो, एक्ट्रेस को देखकर फैंस...

अभिषेक ने शेयर की ऐश्वर्या की ऐसी फोटो, एक्ट्रेस को देखकर फैंस हैरान

Published on

आज यानी कि मंगलवार को ऐश्वर्या राय बच्चन का बर्थडे है। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी। वहीं इस मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी के लिए खास पोस्ट किया है। उन्होंने ऐश्वर्या की एक पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऐश्वर्या ने साड़ी पहनी हुई है और उनके हाथों में फूल हैं जो वह अपने बालों पर लगा रही हैं। इस फोटो को शेयर कर अभिषेक ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे वाइफी, प्यार, लाइट, शांत और शानदार सक्सेस।’ अभिषेक के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। बिपाशा बसु, जोया अख्तर, ईशा देओल और रितेश देशमुख जैसे कई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर ऐश्वर्या को बधाई दी है। वहीं फैंस अभिषेक को थैंक्यू भी कह रहे हैं कि उनकी वजह से सभी को ऐश्वर्या की ये अनसीन फोटो देखने को मिली।

ऐश्वर्या की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें को कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म पोन्नियिन सेलवन रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इतना ही नहीं यह फिल्म साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। मणि रत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखीं। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होगा, लेकिन अभी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। बता दें कि लास्ट ऐश्वर्या साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

ऐश्वर्या का करियर
वैसे बता दें कि ऐश्वर्या ने तमिल फिल्म इरुवर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने फिल्म और प्यार हो गया के जरिए एंट्री मारी। इसके बाद ऐश्वर्या ने आ अब लौट चलें, हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोश, हमारा दिल आपके पास है, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, देवदास, दिल का रिश्ता, उमराव जान, धूम 2, गुरु, जोधा-अकबर, सरकार राज, रावन, गुजारिश और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं अभिषेक की बात करें तो वह लास्ट फिल्म दसवीं में नजर आए थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। अब उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ब्रीद इंटु द शैडो का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है जो 9 नवंबर से स्ट्रीम होगा प्राइम वीडियो पर।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...