15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedगुजरात चुनाव से पहले महंगाई में मिल सकती है बड़ी राहत, 2...

गुजरात चुनाव से पहले महंगाई में मिल सकती है बड़ी राहत, 2 रुपये सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल

Published on

नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। आने वाले दिनों में इन उत्पादों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती हो सकती है। देश में बढ़ी हुई महंगाई के बीच आम आदमी के लिए यह बड़ी राहत होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते दामों में यह कटौती हो सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गुंजाइश इसलिए भी है, क्योंकि अब रिटेलर्स के मार्जिन्स पॉजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, खुदरा विक्रेताओं का मार्जिन पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर पॉजिटिव हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही डीजल पर 10 रुपये की अंडर-रिकवरी कम हो जाएगी। पिछले सात महीनों से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, 22 मई से सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (central excise) में कमी का फैसला किया था। तब पेट्रोल और डीजल के भाव क्रमश: 8 और 6 रुपये घट गए थे।

दिल्ली में तेल के भाव
आज बुधवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में बुधवार को पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

दूसरे बड़े शहरों में भाव
नोएडा में बुधवार को पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपये और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...