19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedशाबिया शेख कैसे बन गईं रानी चटर्जी? गोरखपुर के मंदिर में एंट्री...

शाबिया शेख कैसे बन गईं रानी चटर्जी? गोरखपुर के मंदिर में एंट्री से है कनेक्शन

Published on

3 नवंबर को भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. रानी अपनी जिंदगी के 35वें बसंत में प्रवेश कर रही हैं. रानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत महज 14 साल की उम्र में की थी. उससे पहले वे मुस्लिम परिवार की बच्ची शाबिया शेख के नाम से जानी जाती थीं. शाबिया शेख के रानी चटर्जी बनने की कहानी भी दिलचस्प है.

रानी बताती हैं कि ‘मैं मुंबइया लड़की हूं और मेरा जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था. मेरा असली नाम शबिया शेख है. लेकिन जब मैं मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ के लिए सेलेक्ट हुई और शूटिंग के लिए मुझे गोरखपुर के मंदिर जाना था, तो उस वक्त ऑन स्पॉट आनन-फानन में मेरा नाम शबिया से रानी रख दिया गया.’

रानी बताती हैं, ‘मुहूर्त शॉट का पहला सीन था, हमें गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर में शूट करना था. हुआ यूं कि कास्ट व क्रू के लोग कहने लगे कि मैं मुस्लिम हूं और मंदिर में शूट करने वाली हूं, तो कहीं मंदिर के लोगों को आपत्ति न हो जाए. यही वजह है कि मेरे प्रोड्यूसर ने आकर मुझसे कहा कि कोई भी तुमसे पूछे कि तुम्हारा नाम क्या है, तो रानी बोल देना क्योंकि फिल्म में मेरे किरदार का नाम भी रानी ही था.’

खैर शूटिंग के दौरान ही किसी ने प्रोड्यूसर से पूछा कि ये लड़की कौन है और कहां से है, तो प्रोड्यूसर ने झट से रानी चटर्जी संबोधित करते हुए कहा कि ये मुंबई की रहने वाली है. बस फिर क्या था, पूरी शूटिंग के दौरान मुझे अपनी पहचान छुपा कर रखनी पड़ी. यह संयोग की बात है कि आज सोशल मीडिया पर उसी मंदिर के अधीश्वर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अलग-अलग जगहों के नाम बदले जाने को लेकर मीम्स बनते हैं.

रानी कहती हैं कि नाम बदले जाने पर मैंने आपत्ति नहीं की थी. इसका कारण यह भी था कि मुझे लगा कौन फिल्म देखेगा और किसे पता चलेगा. हालांकि, हुआ इसके उलट, फिल्म सुपरहिट हो गई और फिर मीडिया के बीच मैं रानी चटर्जी बन गई. हालांकि, दूसरी फिल्म के बाद ही मैंने मीडिया के बीच अपना असली नाम जाहिर कर दिया था. चूंकि, रानी नाम मेरे लिए लकी रहा, तो मैं आज भी रानी कहलवाना ही पसंद करती हूं.

रिलीजन को लेकर नहीं हुई परेशानी
मेरे रिलीजन को लेकर कभी मुझे कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई. ना मेरी कौम वालों ने कभी कोई आपत्ति जताई. हिंदू फैंस से तो मुझे बहुत प्यार मिलता है. सोशल मीडिया पर ज्यादातर मैं हिंदू अवतार में होती हूं, हां कभी बुर्का पहन लूं, तो मुझे ट्रोल करते हैं कि क्यों बुर्का पहना है. लेकिन मैं इन चीजों को इतना सीरियसली नहीं लेती.हमारी ओर से रानी चटर्जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. आपने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को विश किया या नहीं?

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...