4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलकिंग कोहली ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में तोड़ दिया ये...

किंग कोहली ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में तोड़ दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

Published on

एडिलेड,

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फॉर्म में लौटने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हासिल की.

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को भारतीय टीम को अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला. इसी मैच में कोहली ने अपना 16वां रन बनाते ही यह रिकॉर्ड कायम कर दिया है. वह वर्ल्ड कप में हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 44 बॉल पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली.

जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए थे 16 रन
विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं. इस मामले में कोहली ने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा है. जयवर्धने ने 31 मैच में 1016 रन बनाए थे. इस तरह कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन बनाते ही जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर
विराट कोहली (भारत) – 25 मैच – 1065 रन
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 31 मैच – 1016 रन
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 33 मैच – 965 रन
रोहित शर्मा (भारत) – 37 मैच – 921 रन
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 35 मैच – 897 रन

कोहली का इस वर्ल्ड कप में रहा धमाल प्रदर्शन
विराट कोहली का इस वर्ल्ड कप में जमकर बल्ला चला है. उन्होंने पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद नीदरलैंड की बारी आई, तो कोहली ने उनके खिलाफ भी नाबाद 62 रन जड़ दिए. हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में कोहली का बल्ला नहीं चल सका था. उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए थे.

टी20 इंटरनेशनल में भी कोहली टॉप स्कोरर
टी20 इंटरनेशनल में भी विराट कोहली का जलवा कायम है. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं. कोहली ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 113 मैच खेले, जिसकी 105 पारियों में सबसे ज्यादा 3932 रन बनाए हैं. कोहली ने एक शतक और 36 फिफ्टी भी जमाई हैं.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...