4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलसूर्यकुमार बने T20I के बॉस, T2OI रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

सूर्यकुमार बने T20I के बॉस, T2OI रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

Published on

नई दिल्ली

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय में अपनी शानदार फॉर्म की बदौलत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए।सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वह सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जो टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे हैं।

पिछले साल मार्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से सूर्यकुमार ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के अलावा विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान खेल के सबसे छोटे प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में बनाई है।

सूर्यकुमार ने भारत के लिए 37 टी20 मुकाबले खेलते हुए एक शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 13 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। सूर्यकुमार के 863 जबकि रिजवान के 842 अंक हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे 792 अंक के साथ शीर्ष तीन में शामिल हैं।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...