19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअब सभी को FREE मिलेगा Twitter का ये खास फीचर, नहीं देने...

अब सभी को FREE मिलेगा Twitter का ये खास फीचर, नहीं देने होंगे ₹400

Published on

नई दिल्ली

Elon Musk कथित तौर पर Twitter ब्लू सब्सक्रिप्शन के बिना सभी ट्विटर यूजर्स के लिए Edit Button फ्री में उपलब्ध कराना चाहते हैं। टेस्ला के सीईओ, जिन्होंने हाल ही में ट्विटर का टेकओवर किया है, ने मंगलवार को ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस के लिए प्रति माह $8 (लगभग 660 रुपये) चार्ज करके ट्विटर की यूजर वेरिफिकेशन प्रोसेस को रिवाइज करने की योजना की घोषणा की। वर्तमान में, एडिट फीचर यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ट्विटर ब्लू ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। एडिट ट्वीट फीचर यूजर्स को किसी ट्वीट के पब्लिश्ड होने के 30 मिनट बाद तक उसमें बदलाव करने की सुविधा देता है।

प्लेटफ़ॉर्मर पर केसी न्यूटन की नई पोस्ट के अनुसार, एलोन मस्क प्लेटफ़ॉर्म पर सभी यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एडिट बटन उपलब्ध कराएंगे। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे चुनिंदा क्षेत्रों में टेस्टिंग के लिए ट्विटर ब्लू ग्राहकों के लिए अत्यधिक मांग वाली सुविधा वर्तमान में उपलब्ध है।

30 मिनट के अंदर 5 बार तक ट्वीट एडिट करने की सुविधा
ट्विटर का मोस्ट-अवेटेड एडिट ट्वीट फीचर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए पिछले महीने से शुरू हो गया है। यह टूल यूजर्स को पोस्ट किए जाने के 30 मिनट के भीतर पांच बार तक एक ट्वीट को एडिट करने की अनुमति देता है। एक एडिट ट्वीट को इंडिकेटर्स के साथ देखा जाता है जिससे पता चलता है कि ट्वीट को एडिट किया गया है। उपयोगकर्ता ओरिजनल ट्वीट को एडिट हिस्ट्री और उसके बाद के परिवर्तनों के साथ भी देख सकते हैं।

इतनी है ब्लू सब्सक्रिप्शन की नई कीमत
एक ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन जो अन्य यूजर्स से पहले एडिट बटन समेत अपकमिंग फीचर्स तक पहुंच प्रदान करता है, वर्तमान में यूएस में प्रति माह $4.99 (लगभग 400 रुपये) की लागत है, हालांकि नए संशोधन में कीमत बढ़कर $ 8 (लगभग 660 रुपये) हो गई है।

एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर को 44 अरब डॉलर (करीब 3,63,700 करोड़ रुपये) में खरीदा था। एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिग्रहण के बाद से, टेस्ला के सीईओ ने कंपनी पर अपनी मुहर लगाने के लिए चीफ एग्जीक्यूटिव पराग अग्रवाल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल और जनरल काउंसल सीन एडगेट को हटा दिया है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया को विज्ञापनों पर कम निर्भर बनाने की योजना का भी खुलासा किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म अब अपनी ब्लू सर्विस के ग्राहकों को एड-फ्री आर्टिकल्स तक पहुंचने की अनुमति नहीं देगा।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...