19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedस्ट्रोक आने के बाद वेंटिलेटर पर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा, कैंसर को दो...

स्ट्रोक आने के बाद वेंटिलेटर पर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा, कैंसर को दो बार दे चुकी हैं मात

Published on

बंगाली की पॉपुलर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की हालत बेहद नाजुक है और अभी वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। एंड्रिला शर्मा दो बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीत चुकी हैं। लेकिन हाल ही उनकी हालत अचानक ही बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि एंड्रिला शर्मा को स्ट्रोक आया था। एंड्रिला शर्मा अभी हावड़ा के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

Aindrila Sharma की जैसे ही हालत बिगड़ने की खबर आई, पूरी फिल्म इंडस्टी परेशान हो गई। फैंस भी टेंशन में हैं और वह एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एंड्रिला शर्मा के दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए हैं। उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है।

कैंसर से लड़ने के बाद एक्टिंग में कमबैक
एंड्रिला शर्मा ने दूसरी बार कैंसर से ठीक होने के बाद एक्टिंग में कमबैक किया था। इससे पहले उनकी एक सर्जरी हुई थी। एंड्रिला शर्मा के कई कीमोथैरपी सेशन भी हुए, जिसके बाद डॉक्टरों ने बताया था कि एक्ट्रेस अब कैंसर फ्री हैं। लेकिन अचानक ही एंड्रिला शर्मा की फिर से तबीयत बिगड़ गई। स्थिति ऐसी है कि अब एंड्रिला शर्मा वेंटिलेटर पर हैं।

ओटीटी के अलावा टीवी और फिल्मों में काम
एंड्रिला शर्मा हाल ही ओटीटी के दो प्रोजेक्ट्स में नजर आई थीं। इसके अलावा वह एक टीवी शो में महिषासुरमर्दिनी के रोल में दिखीं। एंड्रिला शर्मा ने ‘झूमुर’ शो से टीवी की दुनिया में कदम रखे थे। इसमें उनके पति सब्यासाची चौधरी भी नजर आए थे। इसके अलावा एंड्रिला शर्मा ‘जियोन काथी’, ‘जिबोन ज्योति’ जैसे शोज और कुछ फिल्मों में भी नजर आईं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...