19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअनुपम खेर को 'द कपिल शर्मा शो' में देख फैंस नाराज, कहा-...

अनुपम खेर को ‘द कपिल शर्मा शो’ में देख फैंस नाराज, कहा- कश्मीर फाइल्स के वक्त क्या हुआ था, भूल गए?

Published on

एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही ‘द कपिल शर्मा शो’ के आने वाले एपिसोड के लिए शूट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में कपिल शर्मा, अनुपम खेर के गाल पर किस करते और खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने भी कपिल शर्मा का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उन्हें अपने शो में बुलाया। लेकिन अनुपम खेर का यह पोस्ट देख कुछ फैंस नाराज हो गए हैं। फैंस हैरान हैं कि अतीत में जो कुछ भी हुआ, उसे भूलकर अनुपम खेर ‘द कपिल शर्मा शो’ में कैसे चले गए।

Anupam Kher ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर The Kapil Sharma Show के शूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस नाराज हैं। उन्होंने अनुपम खेर को वह समय याद दिलाया जब ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रमोशन के दौरान Kapil Sharma ने उन्हें अपने शो में नहीं बुलाया था। उसकी नाराजगी तब अनुपम खेर सोशल मीडिया पर जाहिर की थी। ‘द कश्मीर फाइल्स’ मार्च 2022 में रिलीज हुई थी और तब कपिल शर्मा ने फिल्म के मेकर्स या कास्ट को शो में नहीं बुलाया था। फैंस ने अनुपम खेर को वही वाकया याद दिलाया है और कहा है कि तब उनके साथ जो कुछ हुआ, क्या वह सब भूल गए हैं?

फैंस ने निकाला गुस्सा, बोले-दोगलेपन ने दिल तोड़ दिया
एक यूजर ने अनुपम खेर के पोस्ट पर कमेंट किया है, ‘कश्मीर फाइल्स को क्यों सपोर्ट नहीं किया कपिल शर्मा ने? दिल भर सा गया है सर जी अब बॉलीवुड के दोगलेपन से और दो चेहरों से।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कपिल ने आपको तब इनवाइट नहीं किया जब आप ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रमोशन के लिए आना चाहते थे।’ अनुपम खेर को ‘द कपिल शर्मा शो’ में देख फैंस नाखुश हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा पर लगाया था यह आरोप
‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उन्हें अपने शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं बुलाया। विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि कपिल शर्मा ने उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रमोट करने से मना कर दिया है। इसी बात पर लोग भड़क गए थे और कपिल शर्मा की तब खूब आलोचना हुई थी। यही नहीं ‘द कपिल शर्मा शो’ को बायकॉट किए जाने की मांग होने लगी थी। कपिल ने जहां विवेक अग्निहोत्री के आरोपों को ‘आधा सच’ बताया था।

अनुपम खेर ने दी थी सफाई, बताया था क्या थी वजह
हालांकि बाद में अनुपम खेर ने हमारे सहयोगी ‘टाइम्स नाउ’ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में क्यों नहीं गए थे। अनुपम खेर ने कहा था कि उन्होंने कपिल के शो में जाने से इनकार कर दिया था क्योंकि ‘द कपिल शर्मा शो’ सीरियस मुद्दे पर बनी थी और एक फनी शो करना मुश्किल था।’

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...