16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान ने शहबाज पर लगाया हमले का आरोप, टैंक पर चढ़े पाकिस्तानी,...

इमरान ने शहबाज पर लगाया हमले का आरोप, टैंक पर चढ़े पाकिस्तानी, सेना के खिलाफ प्रदर्शन

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ। लॉन्ग मार्च के दौरान उन पर फायरिंग की गई जिसमें इमरान समेत कई पीटीआई नेता घायल हो गए। इमरान पर हमले के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं पीटीआई के महासचिव असद उमर ने कहा कि इमरान खान ने अपनी हत्या के प्रयास के पीछे तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। गुरुवार के घटनाक्रम और अब पीटीआई के नए दावों ने पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

पाकिस्तानी सेना, पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ, पीपीपी उपाध्यक्ष आसिफ जरदारी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने ‘कड़े शब्दों’ में इमरान पर हमले की निंदा की है। लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो कुछ पीटीआई कार्यकर्ता पेशावर कॉर्प्स कमांडर के आवास के बाहर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। रावलपिंडी में प्रदर्शन के दौरान आगजनी की भी खबरें हैं। असद उमर ने भी इमरान के हवाले से जिन तीन लोगों के नाम लिए उनमें एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं।

https://twitter.com/i/status/1588198732360814594

इमरान खान ने लगाए बड़े आरोप
असद उमर ने कहा, ‘उन्होंने (इमरान खान) मुझे और असलम इकबाल को बुलाया और कहा कि मेरी तरफ से यह बयान जारी करो। उन्होंने कहा कि तीन लोगों ने यह हमला करवाया है। वे तीन लोग शहबाज शरीफ, राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास यह जानकारी पहले से आ रही थी जिसके आधार पर मैं कह रहा हूं कि इन तीन लोगों ने यह जानलेवा हमला करवाया है। इन तीनों को अपने पदों से हटाया जाए और अगर इन्हें हटाया नहीं गया तो पूरे मुल्क में विरोध प्रदर्शन होंगे। इमरान खान ने यह पैगाम दिया है।’

एफआईआर दर्ज करवाएगी पीटीआई
असलम इकबाल ने कहा कि हम इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने जा रहे हैं। इमरान खान के हवाले से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और डीजी सी आईएसआई मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पैर में गोली लगने के बाद इमरान लाहौर के शौकत खानम अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में हैं। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में इमरान समर्थक इकट्ठा हो रहे हैं। अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक उनके दाएं पैर की हड्डी टूटी है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...