10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालबरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

Published on

भोपाल

अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर में विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु एवं मातृशक्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान मंच से करीब 80 से 100 युवक-युवतियों ने अपना एवं अपने परिवार का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष रविकरण साहू रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष बरेली हेमंत राजा चौधरी, भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अपर महामंत्री (संगठन) चंद्र मोहन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिलवानी श्याम साहू, नमो-नमो मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह गोलहानी, राष्ट्रीय सचिव राजनीतिक प्रकोष्ठ ओंकार साहू, युवा प्रकोष्ठ सचिव योगेश साहू, वरिष्ठ समाजसेवी आरके साहू, लालचंद साहू, पूनम साहू, शंभूदयाल साहू सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Read Also: ईरान की ‘घेराबंदी’ और ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’! क्या 50,000 सैनिक घुटनों पर ला पाएंगे तेहरान? 2,000 पैराट्रूपर्स की ‘सीक्रेट’ लैंडिंग से मचा हड़कंप!

सभी अतिथियों का मंच से स्वागत एवं सम्मान किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज में एकता, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के परिचय सम्मेलन से समाज के युवाओं को उचित जीवनसाथी चुनने में मदद मिलती है और सामाजिक संबंध भी मजबूत होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी विनोद साहू, नारायण साहू तथा नगर साहू समाज बरेली के पदाधिकारियों और नवयुवकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कवि प्रेम नारायण साहू और पत्रकार राम साहू ने किया। आयोजकों ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया और समाज की एकता का संदेश दिया। अंत में सभी अतिथियों, दानदाताओं और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...