17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedफिक्स था मिस वर्ल्ड 2000! 22 साल बाद प्रियंका चोपड़ा की जीत...

फिक्स था मिस वर्ल्ड 2000! 22 साल बाद प्रियंका चोपड़ा की जीत पर उठे सवाल

Published on

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ से लेकर ग्लोबल स्टार बनने तक, प्रियंका चोपड़ा ने एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने साल 2000 में देश को तब गर्व महसूस कराया था, जब वो मिस वर्ल्ड बनी थीं। लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद अब उनकी जीत पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ये आरोप पूर्व मिस बारबाडोस लीलानी मैककॉने ने लगाया है। वो उस समय प्रतियोगिता का हिस्सा थीं। उन्होंने प्रियंका की जीत को ‘फिक्स’ बताकर सनसनी मचा दी है। साथ ही ये भी कहा है कि पूरे कॉम्पिटीशन के दौरान प्रियंका को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता था।

प्रियंका चोपड़ा के साथ मिस वर्ल्ड 2000 की रेस में रहीं लीलानी मैककॉने अब एक यूट्यूबर हैं। उन्होंने करीब 22 साल बाद एक वीडियो के जरिये खुलासे किए हैं। इतने साल बीतने के बाद क्यों बोलीं? ऐसा इसलिए, क्योंकि मिस यूएसए ब्यूटी पेजेंट में एक कंटेस्टेंट की जीत को लेकर विवाद उठ रहा है। इसी बीच ब्युटी कॉम्पिटीशन के ‘फिक्स’ होने की भी चर्चा होने लगी। ऐसे में लीलानी ने इतने सालों बाद मिस वर्ल्ड 2000 पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

प्रियंका को लेकर होता था भेदभाव
Leilani Mcconney ने कहा कि पिछले साल भी मिस इंडिया की ही जीत हुई थी और स्पॉन्सर एक इंडियन केबल स्टेशन (इंडियन चैनल) था। हमारे सैशे पर भी हमारे देश से पहले उस केबल स्टेशन का नाम लिखा था। उन्होंने प्रियंका को लेकर कहा, ‘वो इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जिन्हें सारोंग (स्कार्फ टाइप जिसे कमर पर बांधते हैं) पहनने की इजाजत मिली थी। ये बताया गया कि वो स्किन टोन सही करने के लिए कोई क्रीम लगा रही थीं, लेकिन उसका असर नहीं हो रहा था। इसलिए वो स्विमसूट राउंड में सारोंग पहनना चाहती थीं।’

बेड पर नाश्ता होता था सर्व
लीलानी ने आगे कहा कि उस कॉम्पिटिशन में कोई भी प्रियंका चोपड़ा को पसंद नहीं करता था। उनको लेकर ऑर्गनाइजर हमेशा बाकी लड़कियों के साथ भेदभाव करते थे। सारी लड़कियों के लिए एक जगह खाना आता था, जबकि प्रियंका को बेड पर नाश्ता सर्व किया जाता था। जीत से पहले ही प्रियंका का बीच पर फोटोशूट हो रहा था, जबकि बाकी लड़कियों को रेत के किनारे खड़ा किया गया था।

प्रियंका को दी गई थी फिटिंग ड्रेस
लीलानी ने ये भी आरोप लगाया कि जिस डिजाइनर ने सारी लड़कियों की ड्रेस बनाई थी, उसने प्रियंका को सबसे फिटिंग ड्रेस बनाई और बाकी सबकी ड्रेस की फिटिंग खराब थी। इन आरोपों के बाद लीलानी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कई लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं और प्रियंका का साथ दे रहे हैं।

मुंबई में हैं प्रियंका
प्रियंका इस समय मुंबई में ही हैं। वो करीब 3 साल बाद स्वदेश लौटी हैं। हालांकि, वो अकेले आई हैं। उनके साथ पति निक जोनस और बेटी मालती नहीं आए हैं। वो कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। उनके पास फरहान अख्तर की मूवी ‘जी ले जरा’ भी है, जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...