17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedट्विटर से होने लगी छुट्टी! छंटनी के बाद खुशी से झूम उठा...

ट्विटर से होने लगी छुट्टी! छंटनी के बाद खुशी से झूम उठा भारतीय युवक

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने Twitter खरीद लिया है, जिसके बाद से वह कंपनी में ढेरों बदलाव कर रहे हैं। इन बदलावों में कंपनी के ढेरों मौजूदा कर्मचारियों का निकाला जाना भी शामिल है। मजेदार बात यह है कि हर कर्मचारी ट्विटर से निकाले जाने पर निराश नहीं है और एक भरतीय युवक भी उनमें से है, जो खुशी जाहिर कर रहे हैं।

25 साल का एक भारतीय युवक भी उन ट्विटर कर्मचारियों में शामिल है, जिन्हें कंपनी से निकाला गया है। यश अग्रवाल नाम के इस युवक ने निकाले जाने के बाद ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है और बताया है कि ट्विटर में उसका काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा। यश ने ट्विटर के अलावा लिंक्डइन पर भी यह अपडेट शेयर किया।

अपने ट्वीट में दी निकाले जाने की जानकारी
यश ने अपने ट्वीट में लिखा, “अभी नौकरी से निकाला गया। बर्ड ऐप, यह सम्मान की बात थी और इस टीम, इस कल्चर का हिस्सा बनना बेहतरीन अनुभव रहा।” यश का यह ट्वीट प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है और ढेरों लोग इसे शेयर कर रहे हैं। नौकरी जाने पर यश की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रही है कि वह निराश होने के बजाय खुश है।

ढेरों कर्मचारियों को निकालने वाली है कंपनी
ट्विटर का एक इंटरनल मेमो लीक हुआ है, जिसमें संकेत मिले हैं कि ढेरों मौजूदा कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है। इस मेमो में कहा गया है कि कि कंपनी ईमेल भेजकर कर्मचारियों को ट्विटर में उनके रोल और जिम्मेदारी की जानकारी देगी। साथ ही कर्मचारियों को बताया जाएगा कि वे ट्विटर की नई टीम का हिस्सा हैं या फिर उन्हें निकाल दिया गया है।

ऐसे बदलाव क्यों कर रहे हैं एलन मस्क?
एलन मस्क अपनी ओर से किए जाने वाले बदलावों को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं और ट्विटर पर इस बारे में लिखते रहते हैं। सोशल मीडिया कंपनी खरीदने के बाद उन्होंने घोषणा की है कि ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए अब यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर (करीब 660 रुपये) का भुगतान करना होगा।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...